नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने 2014 में आने के बाद से जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता के लिए कई वित्तीय योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं योजनाओं में एक है पीएम किसान योजना। ये योजना किसानों की आर्थिक मदद के लिए है। योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रु दिए जाते हैं। ये पैसा सीधा किसानों के खाते में आता है। 6000 रु 2-2 हजार रु की 3 किस्तों में भेजे जाते हैं। मगर इस योजना का लाभ सारे किसान नहीं ले सकते। बल्कि सरकार ने इसके लिए कुछ नियम रखे हैं। जैसे कि कोई भी टैक्स भरने वाला किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकता। मगर पिछले कुछ समय में पीएम किसान योजना में घोटाले की खबरें आई हैं। कुछ ऐसे किसानों ने पीएम किसान योजना के तहत पैसा लिया जो पात्र नहीं थे। इसी कड़ी में एक नया मामला सामने आया है।
ट्राई के पूर्व चीफ के खाते में पहुंचा पैसा
पीएम किसान के घोटाले में नया मामला काफी चौंकाने वाला है। बता दें कि यूआईडीएआई और ट्राई के पूर्व चीफ राम सेवक शर्मा के खाते में पीएम किसान योजना का पैसा पहुंचा है। जबकि उन्होंने इस योजना के तहत कभी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। बिना रजिस्ट्रेशन कराए उनके खाते में पीएम किसान योजना की तीनों किस्तें पहुंची हैं। द क्विंट की रिपोर्ट के अनुसार बिना उनके रजिस्ट्रेशन कराए उनका नाम योजना में शामिल हो गया। बता दें कि योजना की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होती है।
बिना वेरिफिकेशन हो गया रजिस्ट्रेशन
इस योजना के तहत राज्य सरकार वेरिफिकेशन करती है, मगर शर्मा के मामले में बिना वेरिफिकेशन के ही रजिस्ट्रेशन हो गया। उनके नाम से अकाउंट इसी साल 8 जनवरी को खुला था। मगर 24 सितंबर को ही ये अकाउंट डीएक्टिवेट भी हो गया। उन्हें एक किसान के तौर पर ही रजिसटर्ड कराया गया था। वे फिरोजाबाद (यूपी) के एक किसान के रूप में रजिस्टर थे।
बैंक को दी सूचना
पीएम किसान योजना का पैसा उनके एसबीआई अकाउंट में आए। ये एक हिंदू अविभाजित परिवार का खाता है। शर्मा को इस बारे में जैसे ही पता चला उन्होंने तुरंत बैंक को सूचना दी। मगर अभी तक बैंक की तरफ से इस पर कोई रेस्पोंस नहीं आया है। फिलहाल उनका ये अकाउंट डिएक्टिवेट है। शर्मा क अनुसार वे पीएम किसान योजना का फायदा नहीं ले सकते, क्योंकि वे टैक्स भरते हैं।
भगवान हनुमान के नाम से भी खाता
घपला करने वालों ने भगवान हनुमान के नाम से भी पीएम किसान योजना का अकाउंट बना डाला। कुछ समय पहले खबर आई थी कि पीएम किसान योजना में भगवान हनुमान और बॉलिवुड एक्टर रितेश देशमुख के नाम को भी जोड़ दिय गया है और बकायदा उनके पीएम किसान योजना अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
रुका हुआ है पैसा
पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त का पैसा 1 दिसंबर से भेजा जाना था। मगर ये अभी तक नहीं हुआ है। इधर किसान तीन नये कृषि बिलों को लेकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। पीएम किसान योजना मोदी सरकार के किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 2-2 हजार रु की 6 किस्तें भेजी जा चुकी हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
