नयी दिल्ली। पीएम किसान की सातवीं किस्त का पैसा किसानों को दिया जा चुका है। मगर लाखों किसान ऐसे हैं जिन्हें योजना का पैसा नहीं मिला। बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्हें इस योजना से बाहर कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ये पीएम किसान के नियमों के तहत पात्र नहीं थे। मगर लाखों किसान ऐसे भी हैं जिन्हें 'कम्प्यूटर' में आई दिक्कत के चलते पैसा नहीं मिल सका। ये मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है, जहां डेटा फीडिंग में गड़बड़ी हुई और लाखों किसानों को पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त का पैसा नहीं मिला।
सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार सॉफ्टवेयर में दिक्कत हुई। हुआ ये कि किसी किसान की गलत तहसील दर्ज कर दी गई, जबकि किसी का आधार गलत दर्ज हुआ है। अब यूपी के खीरी से अजय मिश्र के अनुसार कृषि कल्याण मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पत्र लिखा गया है ताकि ऐसे किसानों को योजना की सातवीं किस्त मिल सके। बताया जा रहा है कि अब 31 मार्च तक इन किसानों को पैसा मिलेगा।
कहां के कितने किसानों को नहीं मिला पैसा
तकनीकी गड़बड़ी का खामियाजा भुगतने वाले किसानों की संख्या लाखों में है। जिन क्षेत्रों के किसानों को पैसा नहीं मिला उनमें बरेली (30 हजार), मुरादाबाद (41 हजार), लखनऊ (53 हजार), अयोध्या (62 हजार), देवीपाटन (57 हजार), मेरठ (40 हजार), प्रयागराज (30 हजार), अलीगढ़ (1.40 लाख), गोरखपुर (1.30 लाख) वाराणसी (90 हजार) और बस्ती (1.48 लाख) शामिल हैं।
25 दिसंबर को जारी हुई सातवीं किस्त
पीएम मोदी 25 दिसंबर 2020 किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा भेजा था। पीएम किसान के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये भेजा गया था। उस दिन पीएम किसान की 7वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में भेजी गई। बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को 2000 रुपये की 3 किस्तें भेजी जाती हैं। यानी साल में कुल 6000 रुपये ऐसे किसानों को मिलते हैं।
कब हुई शुरुआत
पीएम किसान योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने 1 दिसंबर 2018 को की था। अच्छी बात ये है कि इस योजना का पैसा किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है। मगर इस योजना में कुछ गड़बड़ियां भी सामने आई हैं। जैसे उन किसानों ने भी पैसा लिया जो पात्र नहीं थे। हालांकि सरकार ने ऐसे लोगों को योजना से बाहर किया है। आंकड़ों के अनुसार पीएम किसान के तहत लाभार्थियों की संख्या 11 करोड़ के करीब थी, जो अब 9.97 करोड़ के आस-पास रह गई है। इसका मतलब है कि सरकार ने करीब 1.03 लोगों को इस योजना से बाहर किया है।
कहां करें शिकायत
यदि आप पात्र किसान हैं और आपको पैसा नहीं मिला है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। पीएम किसान टोल फ्री नंबर -18001155266, पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर - 155261, पीएम किसान लैंडलाइन नंबर - 011-23381092, 23382401, पीएम किसान की नई हेल्पलाइन - 011-24300606 पर कॉल की जा सकती है। आप पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन नंबर (0120-6025109) पर भी कॉल कर सकते हैं। [email protected] पर ई-मेल भी भेजा जा सकता है।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications