नई दिल्ली, जुलाई 13। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे पीएम किसान के नाम से भी जाना जाता है, के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसान परिवारों को तीन समान किश्तों में हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश क्षेत्रों में मौजूद योग्य परिवारों की पहचान करते हैं और हर 4 महीने में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 2000 रुपये ट्रांसफर करते हैं। योजना के तहत पहली किस्त की अवधि दिसंबर-मार्च, दूसरी किस्त की अवधि अप्रैल से जुलाई तक, तीसरी किस्त की अवधि अगस्त से नवंबर तक है। अब तक इस योजना के तहत 8 किस्तें भेजी गयी हैं। अब 9वीं किस्त भेजी जाएगी। इससे पहले योजना के एक नियम में बदलाव किया गया है।
सभी को मिलेगा फायदा
शुरुआत में जब पीएम किसान योजना शुरू की गई थी तब इसका लाभ केवल उन छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों को दिया जाता था, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन हो। इस योजना को बाद में सभी किसान परिवारों के लिए शुरू कर दिया गया, फिर चाहे उनके पास कितनी भी जमीन हो, ताकि 14.5 करोड़ किसान इस योजना से लाभ ले सकें।
इन गलतियों से बचें
यदि आपने आधार नंबर, अपना नाम, बैंक खाता डिटेल, आईएफएससी कोड, गाँव का नाम या अपने पते जैसी जरूरी जानकारी जमा करने में गलती की है, तो संभावना है कि आपका पैसा फंस सकता है। इसलिए यदि इनमें आपकी जमा डिटेल में कोई भी गड़बड़ है तो उसे तुरंत ठीक कर लें। पीएम किसान योजना की हर किस्त में ढेरों किसान ऐसे होते हैं, जिन्हें समय पर पैसा नहीं मिलता।
कैसे करें गलती ठीक
इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां किसान कॉर्नर में एडिट आधार डिटेल पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें। नाम में कोई गलती हो तो उसे सुधारें। अन्य गलतियों को सुधारने के लिए अपने अकाउंटेंट एंड एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ऑफिस से संपर्क करें। हेल्पडेस्क ऑप्शन के माध्यम से अपना आधार नंबर, अकाउंट नबंर और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद जो भी गलती हुई है उसे सुधारें।
पीएम किसान किस्त और स्टेटस को ऐसे चेक करें
इसके लिए भी सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। फिर 'किसान कॉर्नर सेक्शन' पर क्लिक करें और 'बेनेफिशियरी स्टेटस' ऑप्शन पर टैप करें। यहां किसान अपने आवेदन की स्थिति और अपना नाम और बैंक खाते में जमा की गई राशि को चेक कर सकते हैं। अगले पेज में आधार नंबर, मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें।
शिकायत का तरीका जानिए
यदि आप पीएम किसान योजना के पक्के लाभार्थी हैं और फिर आपको योजना का पैसा नहीं मिला तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आप किसान पीएम-किसान हेल्पलाइन 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। वहीं किसान मंत्रालय के नंबर 011-23381092 पर भी संपर्क कॉल की जा सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
