नयी दिल्ली। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे पीएम किसान योजना भी कहा जाता है, का एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस योजना को व्यापक बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को 6,000 रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में अब तक 14 करोड़ किसानों के लक्ष्य के मुकाबले 9.74 करोड़ किसानों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 8.45 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों को भुगतान किया जा चुका है। ऐप लॉन्च करने के मौके पर तोमर ने कहा कि योजना की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए मोबाइल ऐप डेवलप की गयी है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह ऐप महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
क्या-क्या मिलेगी ऐप पर सुविधा
किसान इस ऐप के जरिये भुगतान का स्टेटस जानने के साथ ही आधार के अनुसार अपना नाम सही कर पायेंगे। इसके अलावा ऐप पर रजिस्ट्रेशन स्टेटस, योजना का लाभ लेने की योग्यता और सेल्फ रजिस्ट्रेशन का फीचर भी शामिल किया गया है। मोबाइल ऐप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा डेवलप और डिजाइन किया गया है। पीएम-किसान योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए सरकार के पास एक पोर्टल भी है, जो www.pmkisan.gov.in है।
75000 करोड़ रुपये का बजट
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में योजना के लिए 75000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। इनमें से 50,850 करोड़ रुपये आवंटित किये जा चुके हैं। यानी अगले करीब 1 महीने में सरकार किसानों को 24000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित कर सकती है। सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक 12 लाख किसानों को कवर करना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार 2000-2000 रुपये की तीन किस्तें किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर करती है। अगर किसानों के बैंक अकाउंट में पैसा न आये तो वे ऐप में स्टेटस देखने के बाद अपने रेवेन्यू अधिकारी लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
एक साल पहले शुरू हुई थी योजना
बता दें कि पीएम किसान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक रूप से 24 फरवरी 2019 को की थी। उन्होंने इस योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित हुए एक समारोह में की थी। हालांकि यह योजना 1 दिसंबर 2018 से ही प्रभावी है। इस योजना के तहत हर 4 महीनों में 2000 रुपये की किस्त किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अगर इस योजना के तहत किसी किसान को पैसा न मिले तो वे पीएम-किसान हेल्प डेस्क सेल के फोन नंबर 011-23381092 पर फोन करें।
यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री वय वंदना योजना : हर महीने मिलेगी 10000 रुपये तक की पेंशन
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications