नयी दिल्ली। किसानों के लिए मोदी सरकार एक और धमाकेदार तोहफा लेकर आई है। किसानों को अब सरकार 15-15 लाख रु देगी। किसानों की जरूरतों और समस्याओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पीएम किसान एफपीओ योजना लॉन्च की है, जो देश के किसानों के लिए बहुत लाभदायक होगी। सरकार का उद्देश्य इस योजना से देश में कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाने का है। बता दें कि पीएम किसान एफपीओ योजना पर केंद्र सरकार 4,496 करोड़ रुपए खर्च करेगी। पीएम किसान एफपीओ योजना में एफपीओ का अर्थ है किसान उत्पादक संगठन। ये किसानों का एक ऐसा संगठन होता है, जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होकर कृषि उत्पादक कार्य को आगे बढ़ाता है। केंद्र सरकार की तरफ से इन्हीं संगठन/समूहों को 15-15 लाख रु की वित्तीय सहायता दी जाएगी। किसानों के इन संगठनों को वही फायदे मिलेंगे जो किसी कंपनी को मिलते हैं। केंद्र सरकार ने किसानों को विशेष सुविधाएं पहुंचाने के लिए ये योजना शुरू की है, ताकि खेती से उसी तरह मुनाफा कमाया जाए जैसा किसी कारोबार से कमाया जाता है। आइये जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।
कैसे मिलेंगे 15 लाख रु
किसानों के लिए शुरू की गई इस खास योजना के अंतर्गत न्यूनतम 11 किसानों को संगठित होकर अपनी कृषि कंपनी या संगठन बनाना होगा। केंद्र सरकार की तरफ से संगठन के काम को देखने के बाद 15 लाख रु की सहायता दी जाएगी। ये रकम संगठन को तीन सालों में मिलेगी। बता दें कि अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम करे तो उससे न्यूनतम 300 किसान जुड़े होने जरूरी हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में कम से कम 100 किसान जुड़े होने जरूरी हैं। नाबार्ड कंस्ल्टेंसी सर्विसेज संगठन का काम देखेगी और उसी आधार पर रेटिंग देगी। इससे अलग भी कुछ शर्तें हैं, जिनका पूरा किया जाना जरूरी है।
मिलेंगे और भी कई लाभ
आपको बता दें कि 15 लाख रु मिलने के अलावा भी पीएम किसान एफपीओ योजना के तहत किसानों को और भी कई फायदे मिलेंगे। योजना के तहत बने संगठनों से जुड़े किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलेगा। साथ ही उनके लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण जैसा जरूरी सामान खरीदना बेहद आसान होगा। एक और बड़ा फायदा होगा कि किसान बिचौलियों से मुक्ति हो जाएंगे। एफपीओ सिस्टम में किसानों को अपनी फसल के लिए अच्छा रेट मिलेगा। इस योजना के तहत पूरे देश में 10,000 नये किसान उत्पादक संगठन तैयार होंगे।
किसानों के लिए शानदार योजना
हाल ही में शुरू की गई पीएम किसान एफपीओ योजना किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस योजना का मकसद किसी उद्योग के बराबर ही खेती से मुनाफा हासिल करना है। देश में कृषि का विस्तार होगा और किसानों के आर्थिक हालात भी बेहतर होंगे। इससे किसानों की प्रोडक्टिविटी में काफी बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद है। योजना के माध्यम से किसानों को दिया जाने वाला पैसा नकद दिया जाएगा। योजना में छोटे और सीमांत किसानों के समूह बनेंगे, जिससे उन्हें लाभ मिलेगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान एफपीओ योजना से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 2000-2000 रु की तीन किस्तें दी जाती हैं। यानी हर साल उन्हें 6000 रु सरकार की तरफ से मिलते हैं, जो सीधे उनके खातों में जाते हैं। किसानों को इस साल की तीसरी किस्त बहुत जल्द मिलेगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 2020 की तीसरी किस्त किसानों को करीब 20 दिन बाद मिलनी शुरू हो जाएगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
