नई दिल्ली, जुलाई 1। किसानों को अकसर वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू की, जिससे उन्हें काफी आर्थिक मदद मिलती हैं। इनमें पीएम किसान योजना सबसे अहम मानी जाती है। कुछ ऐसी योजनाएं भी हैं, जो राज्य सरकारें चलाती हैं। किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक और योजना शुरू की है, जिससे उन्हें 15 लाख रु तक की मदद मिल सकती है। ये है पीएम किसान एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) योजना। जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल।
क्या होते हैं एफपीओ
इस योजना की डिटेल से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ क्या होते हैं। एफपीओ किसानों का संगठन होता है। एफपीओ बकायदा कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होते है। इन्हीं एफपीओ को सरकार से 15 लाख रु तक की मदद मिल सकती है। इस योजना के पीछे सरकार का मकसद खेती को मुनाफे वाला बिजनेस बनाना है ताकि किसान इस तरफ ज्यादा ध्यान दें।
तीन सालों में दिया जाता है पैसा
बता दें कि 15 लाख रु की रकम एफपीओ को 3 सालों की अवधि में दी जाती है। दूसरी बात इस एफपीओ को कम से कम 11 किसान मिल कर संगठित कर सकते हैं। दूसरी और सबसे अहम बात अगर किसानों का ये संगठन मैदानी क्षेत्र में काम कर रहा है तो फिर संगठन से कम से कम 300 किसानों का जुड़ा होना जरूरी है। ये एक अहम नियम है। पहाड़ी क्षेत्र में 100 किसान जुड़े हों तो सरकार से मदद मिल जाएगी।
किस काम आएगा पैसा
किसानों के लिए यह भारी रकम काफी मददगार साबित हो सकती है। इससे वे कई जरूरी खेती के सामान खरीद सकते हैं। इनमें कृषि उपकरण, फर्टिलाइजर्स, बीज, खाद और दवाएं शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की तरफ से पीएम किसान एफपीओ योजना के लिए 6885 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ये रकम साल 2024 तक के लिए है।
बिचौलियों से मुक्ति
इस योजना के तहत किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए एक बाजार मुहैया कराया जाएगा। इससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। ये किसानों के लिए एक बड़ी राहत होगी। किसानों इस योजना के तहत मिलने वाले बाजार में अपनी फसल को उचित रेट पर बेच पाएंगे, जिससे उनके सालाना मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।
अन्य फायदे भी जानिए
पीएम किसान एफपीओ योजना को किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। उम्मीद है कि इससे देश में कृषि का विस्तार हो सकेगा। साथ ही किसानों की आर्थिक हालत बेहतर होगी। एक और जरूरी चीज कि किसानों की उत्पादकता में भी वृद्धि की उम्मीद की जा रही है। छोटे और सीमांत किसानों के जो समूह बनेंगे, उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications