नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से कृषि और किसानों पर भी असर पड़ा है। मगर सरकार ने किसानों की मदद के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया था। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) के तहत किसानों की मदद करने की घोषणा की थी। अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दोहराया कि पीएम किसान ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान भी किसानों को बहुत फायदा पहुंचाया है। उनके मुताबिक मंत्रालय ने 24 मार्च से अब तक 9.39 करोड़ किसानों को इस योजना के तहत 17,990 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। तोमर ने कहा है कि कोरोनावायरस से कृषि क्षेत्र प्रभावित नहीं होगा। कृषि मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि एग्री सेक्टर में वृद्धि होगी और ये सेक्टर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के कुल विकास में योगदान देगा।

क्या है पीएम किसान योजना
पीएम किसान के तहत किसानों को 100 फीसदी पैसा भारत सरकार सुनिश्चित करती है। इस योजना के तहत देश भर के सभी किसान परिवारों को हर चार-चार महीने में (साल में तीन) 2000-2000 रुपये की तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की शुरुआत से अभी तक पीएम किसान के तहत कुल 71000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देश भर के किसानों को दी गई है।
देश में जरूरत से ज्यादा अनाज
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक इस वक्त देश में आवश्यक्ता से अधिक अनाज का उत्पादन हो रहा है। उनके मुताबिक लॉकडाउन के बावजूद ग्रीष्म ऋतु फसलों की बुआई पर किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। इस साल एक बार फिर लक्ष्य से अधिक अनाज के उत्पादन होने की उम्मीद है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान कृषि के काम कोई प्रभाव न पड़े इसके लिए कई इंतेजाम किए गए हैं। तोमर ने बताया है कि बुआई से लेकर कटाई तक सारा काम निरंतर जारी है और किसानों से अनाज की खरीदारी भी की जा रही है।
3 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कृषि और संबद्ध क्षेत्र की वृद्धि दर 3.7 प्रतिशत पर रही। इस बीच सरकारी थिंक टैंक नीती अयोग ने चालू वित्त वर्ष में अच्छे मानसून की उम्मीद में चालू वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3 प्रतिशत पर आंकी है। तोमर के मुताबिक अच्छी बारिश की उम्मीद से कुल कृषि जीडीपी पर लॉकडाउन का असर इस साल ज्यादा नहीं होगा। सरकार ने कृषि गतिविधियों को लॉकडाउन नियमों से छूट दी है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
