नई दिल्ली, मार्च 24। पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए शुरू की गयी एक बहुत अच्छी योजना है। मगर सरकार ने इस योजना में समय समय पर कई बदलाव किए हैं। अब 2022 में भी इस योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। ये बदलाव ऐसा है जो उन करोड़ों किसानों पर असर डाल सकता जो इस योजना के तहत पैसे ले रहे हैं। हाल ही में सरकार ने लाभार्थियों के लिए को ई-केवाईसी को जरूरी कर दिया था। अब एक और बदलाव किया है। नये बदलाव से उन लाभार्थियों की पहचान आसानी से हो जाएगी, जो योजना के पात्र नहीं हैं। आगे जानिए नये बदलाव की डिटेल।
केवल एक व्यक्ति को पैसा
जब से पीएम किसान योजना की शुरुआत हुई है तब से बहुत से लोगों ने फर्जी तरीके से 2000 रुपये की कई किस्तें प्राप्त की हैं। आयकर भरने वाले लोग भी इनमें शामिल हैं। जबकि उनके लिए ये योजना नहीं है। वहीं कई परिवारों में पति-पत्नी दोनों पैसा ले रहे हैं। मगर नियम यह है कि अगर खेत पति-पत्नी के नाम पर हो और वे एक ही साथ रहते हैं और उनके बच्चे नाबालिग हैं तो भी केवल उनमें से एक ही को इस योजना का पैसा मिलेगा।
रिफंड का नियम
अब सरकार कर ये रही है कि वे लोग जो इस योजना के पात्र नहीं हैं उनसे पैसे वसूलने का नोटिस भेज रही है। ध्यान रहे कि ऐसे लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है। कुछ मामलों में ये नौबत आ भी गई है। जेल जाने से बचने का आसान तरीका है कि जिन लोगों ने पात्र न होते हुए भी इस योजना के तहत पैसा लिया है वे इसे लौटा दें। सरकार ने रिफंड के लिए पीएम किसान पोर्टल पर एक सुविधा शुरू की है।
ऑनलाइन पैसा रिफंड
पीएम किसान पोर्टल पर जो नयी सुविधा शुरू की गयी है उसके जरिए ऑनलाइन पैसा रिफंड किया जा सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त आने से ठीक पहले एक बदलाव के रूप में ये सुविधा शुरू की गयी है। यदि किसी परिवार के दो लोग पैसा ले रहे थे, तो एक का पैसा लौटा देना चाहिए। वरना हो सकता है कि आगे आने वाली किस्तों में दिक्कत आए।
जानिए बाकी सुविधाएं
सरकार पीएम किसान योजना का लाभ अधिक से अधकि किसानों तक पहुंचाना चाहती है। इसके लिए सरकार ने लेखपाल, कानून और कृषि अधिकारी के पास जाने की जरूरत को खत्म कर दिया। किसान अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं और वो भी खुद ही। मगर ध्यान रहे कि पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का फायदा केवल आधार कार्ड से लिया जा सकता है। आधार के बिना इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ई-केवाईसी का नियम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
