PM Kisan 20th Installment Date 2025: देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता देने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 20वीं किश्त अब तक किसानों के खातों में नहीं पहुंची है। जून का महीना खत्म होने को है, लेकिन किसानों के खातों में अब तक कोई राशि नहीं आई, जिससे वे असमंजस और चिंता में हैं।

क्यों नहीं आई जून में किश्त?
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी उम्मीद थी कि जून में सरकार किश्त जारी करेगी। लेकिन इस बार सरकार की ओर से कोई सार्वजनिक कार्यक्रम या घोषणा नहीं हुई। आमतौर पर प्रधानमंत्री किसी बड़े इवेंट में इस किस्त का ऐलान करते हैं, जो इस बार नहीं हुआ। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई की शुरुआत में इस रकम को किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकती है।
ई-केवाईसी और दस्तावेज़ों की अपडेट प्रक्रिया में देरी
इस बार किस्त में देरी की एक बड़ी वजह है, ई-केवाईसी और आधार-बैंक लिंकिंग की जरूरी है। कई किसानों ने अभी तक यह जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, जिस कारण उनकी किश्त रोक दी गई है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें।
सरकारी अधिकारियों का क्या कहना है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन योजना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जुलाई के पहले हफ्ते में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि किसान का सभी रिकॉर्ड सही और अपडेटेड हो।
किसानों को क्या करना चाहिए अभी?
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं और बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें।
देखें कि आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं।
यह भी जांच लें कि बैंक खाता और आधार कार्ड सही तरीके से जुड़े हैं।
किसी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 पर संपर्क करें।
उम्मीद अब भी बनी हुई है
भले ही जून में पैसे नहीं मिले हों लेकिन अगर आपने सारे जरूरी अपडेट्स कर लिए हैं, तो आपको जल्द ही 2000 रुपए की किश्त मिल सकती है। यह उम्मीद की जा रही है कि जुलाई की शुरुआत में सरकार इसकी घोषणा करेगी और राशि सीधे खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें और यह तय करें कि सभी जरूरी कागज़ात अपडेटेड हों। जल्द ही सरकार राहत की खबर दे सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications