PM Kisan 20th Installment Date & Time: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बिहार के दौरे पर हैं. उन्होंने भागलपुर से देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी. इसके तहत पीएम किसान स्कीम (PM Kisan Scheme) की 19वीं किस्त जारी की. इसमें स्कीम के लिए योग्य किसानों के खाते में 2000 रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोमवार को करीब 9.8 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए. इससे पहले स्कीम की 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में जारी की गई थी.
किसानों के खाते में 22000 करोड़ रकम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफ्ट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए पैसे ट्रांसफर किए. इसके तहत करीब 22 हजार की रकम ट्रांसफर किए गए, जिसमें बिहार के किसानों के लिए करीब 1600 करोड़ रुपए शामिल हैं. बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराती है. इसे 2000 रुपए के 3 किस्त में ट्रांसफर किया जाता है.

PM Kisan की 19वीं किस्त मिली? ऐसे चेक करें
- - सबसे पहले पीएम किसान स्कीम (PM Kisan Scheme) की ऑफिशियल साइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें,
- - Know Your Status पर क्लिक करें,
- - लाभार्थी अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड सबमिट करें,
- - Get Data का ऑप्शन चुनें,
- - अब स्क्रीन पर किस्त का स्टेटस दिखेगा
कब आएगी पीएम किसान (PM Kisan Scheme) की अगली किस्त?
पीएम किसान स्कीम (PM Kisan Scheme) के तहत 3 किस्तों में किसानों को 6000 रुपए डायरेक्ट खाते में भेजे जाते हैं. यानी हर 4 महीने में किसानों को 2000 रुपए की रकम मिलती है. फरवरी में पहली किस्त ट्रांसफर किए जाने के बाद किसानों को अगली किस्त का इंतजार है. ऐसे में अनुमान है कि पीएम किसान स्कीम की 20वीं किस्त जून 2025 में ट्रांसफर किया जा सकता है.
पीएम किसान लिस्ट (PM Kisan List) में कैसे चेक करें नाम?
योग्य किसानों के केंद्र सरकार (Central Government) की इस स्कीम का फायदा मिलता है. इसके लिए जरूरी है कि किसान बिना किसी देरी के स्कीम की लिस्ट में अपना नाम चेक करें ले, जोकि बेहद आसान प्रक्रिया है. इसे घर बैठे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है.
- - पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें,
- - अब Beneficiary List पर क्लिक करें,
- - लाभार्थी अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव को सिलेक्ट करें,
- - Get Report पर क्लिक करें,
- - अब स्क्रीन पर लिस्ट दिखने लगेगी
More From GoodReturns

Rule Changes from 1 April : LPG, Tax और PAN में बड़ा झटका! 1 अप्रैल से नए नियम लागू, जाने क्या-क्या बदल रहा है

Layoffs: फिर छंटनी की तैयारी, 20% कर्मचारियों की जा सकती है जॉब, इन लोगों की जाएगी नौकरी

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications