PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Date: देशभर के किसान बेसब्री से पीएम किसान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई जाती है। हर साल तीन किस्तों के रूप में आर्थिक मदद की जाती है। हर किस्त में सरकार 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है।
कब जारी होगी 20वीं किस्त? (PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Latest News)
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के शुरू होने के बाद से केंद्र सरकार अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। 24 फरवरी, 2025 को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। 19वीं किस्त का लाभ मिले 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।
20वीं किस्त के जारी होने से पहले किसानों को 30 अप्रैल तक एक अहम काम करना बहुत जरूरी है। इस कारण फरवरी के चार महीनों के बाद जून का महीना आ रहा है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार इस योजना की 20वीं किस्त आने वाले जून महीने में जारी कर सकती है। इस किस्त का फायदा उठाने के लिए आपको 30 अप्रैल से पहले एक जरूरी काम करना होगा।

किसान पहचान पत्र बनवाना है जरूरी (PM Kisan Nidhi Yojana 20th Kisht Kab Milegi)
केंद्र सरकार के अनुसार, 20वीं किस्त का फायदा उन्हें ही मिलेगा जो लाभार्थी किसानों ने 30 अप्रैल से पहले अपना किसान पहचान पत्र बनवा लिया होगा। कृषि विभाग ने किसानों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 30 अप्रैल से पहले किसान पहचान पत्र बनवाने की जानकारी दी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा अगर किसी किसान को लगातार मिल रहा है तो उसे ये कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है।
कृषि विभाग की तरफ से भेजे गए मैसेज में इस बात की जानकारी भी शामिल है कि किसान कैसे अपना किसान आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए किसानों को अपने गांव में आने वाले कृषि विभाग या राजस्व विभाग के कर्मचारी से संपर्क कर आयोजित कैंप में या निकट के जन सुविधा केंद्र पर जाना होगा, जहां पर किसान अपनी किसान रजिस्ट्री करा सकते हैं।
डिजिटल कृषि मिशन पर फोकस ( PM Kisan Nidhi Yojana)
किसान पहचान पत्र की शुरुआत सरकार के डिजिटल कृषि मिशन का हिस्सा है। इस पहल का फोकस हर किसान को आधार जैसी डिजिटल पहचान प्रदान करना है। इस कार्ड में हर एक किसान के बारे में पूरी जानकारी होगी, जिससे उसे अलग-अलग सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने में आसानी होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
