नई दिल्ली, मई 31। 10 करोड़ से अधिक भारतीय किसानों के इंतजार को खत्म करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत इस योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी। हिमाचल प्रदेश के शिमला में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने देश भर के 10 करोड़ लाभार्थी किसानों को लगभग 21,000 करोड़ रुपये वितरित किए। यदि आप भी इस योजना में शामिल हैं तो आगे जानिए कि कैसे आप चेक कर सकते हैं कि आपको योजना का पैसा मिला है या नहीं।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम किसान योजना के माध्यम से जिन लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में पैसा आया है, उन्हें पीएम ने बधाई और शुभकामनाएं दी, साथ ही 130 करोड़ नागरिकों की सेवा का मौका देने के लिए लोगों को धन्यवाद भी दिया।
ईकेवाईसी है जरूरी
ध्यान रहे है कि 11वीं किस्त प्राप्त करने के लिए पीएम किसान लाभार्थियों को खाता केवाईसी पूरा करना होगा। केंद्र ने सभी पीएम-किसान लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी की समय सीमा 31 मई, 2022 तक बढ़ा दी थी।
चेक करें लिस्ट में अपना नाम
पात्र किसानों को आज 2000 रुपये की किस्त मिलेगी, हालांकि उन्हें पहले लाभार्थियों की सूची में अपना नाम वेरिफाई करना होगा :
1. pmkisan.gov.in पर जाएं और 'किसान कॉर्नर' सेक्शन के तहत 'बेनेफिशियरी स्टेटस' विकल्प पर क्लिक करें
2. आपको 'बेनेफिशियरीज लिस्ट अंडर पीएम किसान' पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जिस पर लाभार्थी को ड्रॉप-डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा
3. 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करें और स्टेटस की डिटेल आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
किस्त का स्टेटस कैसे देखें
1. pmkisan.gov.in पर जाएं और 'किसान कॉर्नर' सेक्शन के तहत 'बेनेफिशियरी स्टेटस' विकल्प चुनें
2. लाभार्थी को अपना आधार या बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा
3. अब 'गेट डेटा' पर क्लिक करें और किस्त की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
सरकार समर्थित इस योजना का उद्देश्य सभी किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये तक की मूल आय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वालों में भूमिधारक किसान परिवार शामिल हैं जिनमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं, जो संबंधित राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार संयुक्त रूप से 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि रखते हैं, वे योजना के लिए पात्र होंगे। 1 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10वीं किस्त जारी की गई थी। अब आज इस योजना की 11वीं किस्त जारी की जाएगी। पीएम का शिमला कार्यक्रम उनके नेतृत्व वाली सरकार के 8 साल पूरे होने का प्रतीक है और देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में इसका आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन देश भर में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में रेस्पोंस प्राप्त करने के लिए जनता के साथ सीधे बातचीत करने की अवधारणा देता है। बताते चलें कि पीएम किसान का ऐलान 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 अंतरिम केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल द्वारा किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications