PM Internship Scheme 2025: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (पीएमआईएस) के लिए आवेदन का दूसरा राउंड अब शुरू हो गया है। इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2025 है। इस पहल का उद्देश्य भारत के 730 जिलों में 1 लाख से अधिक युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करना है। मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स ने एक प्रेस रिलीज जारी की है और इस बात की जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर से रिलीज में कहा गया कि देश प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पालट फेज के दूसरे राउंड के लिए आवेदन शुरू हो गया है।

इंटर्नशिप 21 से 24 साल की आयु के उन लोगों के लिए है जो किसी फुल टाइम एकैडमिक प्रोग्राम या नौकरी नहीं कर रहे है। इस योजना को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई 2024 के बजट में पेश किया था। इसका प्राथमिक लक्ष्य बेरोजगार युवाओं को अवसर प्रदान करना है, और उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना है।
जानें क्या है आवेदन प्रोसेस (PM Internship Scheme Details)
दूसरे राउंड के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर एक प्रोफाइल बनानी होगी और इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना होगा। हर आवेदक आवेदन की अंतिम तिथि से पहले तीन इंटर्नशिप अवसरों का चयन कर सकता है। सफल उम्मीदवारों को उनकी 12 महीने की इंटर्नशिप अवधि के दौरान 5000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड (PM Internship Scheme News)
हर महीने स्टाइपेंड के अलावा, इंटर्नशिप पूरी करने पर 6000 रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलेगा। इस योजना के पायलट स्टेप पर लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी। अप्रेंटिस को देश भर की 500 से अधिक टॉप कंपनियों में रखा जाएगा।
बीमा कवरेज का भी मिलेगा फायदा
भारत सरकार सभी अप्रेंटिस के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज प्रदान करती है। कंपनियां अतिरिक्त दुर्घटना बीमा कवरेज भी प्रदान करती हैं, जिससे इंटर्न को उनकी इंटर्नशिप अवधि के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
पीएमआईएस का पहला चरण 3 अक्टूबर, 2024 को शुरू हुआ, जिसमें कंपनियों ने pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर इंटर्नशिप के अवसरों को रजिस्टर किया। इस चरण के दौरान 6 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया, जो 15 नवंबर, 2024 को समाप्त हुआ।
इस पहल का उद्देश्य भारत के युवाओं को टॉप कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करके, उनके रोजगार कौशल को बढ़ाकर और उन्हें भविष्य के नौकरी बाजारों के लिए तैयार करके सशक्त बनाना है। वित्तीय सहायता और बीमा कवरेज प्रदान करके, यह योजना सभी इंटर्न को एक सुरक्षित और लाभकारी अनुभव सुनिश्चित करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
