Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत घर के लिए आवेदन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब एक और मौका मिलेगा। सरकार ने इस योजना में अप्लाई की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

इस दिन तक कर सकते हैं योजना के लिए अप्लाई (Pradhan Mantri Awas Yojana Registration date)
अब इस योजना के एलिजिबल लोग दिसंबर 2025 तक रजिस्टर कर सकेंगे। यह नई डेडलाइन शहरी और ग्रामीण-दोनों तरह के लाभार्थियों के लिए लागू होगी।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
शहरी क्षेत्र के लोगों को इस योजना में अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इसमें सभी परिवार सदस्यों का आधार कार्ड, आधार से लिंक बैंक अकाउंट की डिटेल्स, आय प्रमाण पत्र जमीन या मकान से संबंधित डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, स्वच्छ भारत मिशन (SBM) का नंबर और पक्का घर न होने का शपथ पत्र जरूरी है।
शहरी पीएमएवाई (PMAY-Urban) के लिए आवेदन ऐसे करें (how to apply in PMAY)
- सबसे पहले PMAY-U की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर Apply for PMAY-U 2.0 पर क्लिक करें।
- इसके बाद योजना की शर्तें और दिशा-निर्देश पढ़कर 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और 'Proceed' करें।
- अब जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे पहचान पत्र, आय प्रमाण सबमिट करें।
- एलिजिबिलिटी फॉर्म भरें और 'Eligibility Check' करें।
- फिर फॉर्म में अपनी जानकारी भरें। इसके बाद आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफिकेशन करें।
- आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल पर आए OTP से कंफर्म करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करें। फिर मांगे गए डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को चेक करके जमा करें।
ग्रामीण पीएमएवाई (PMAY-Gramin) के लिए आवेदन करने का तरीका
- PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपनी जानकारी भरें और सहमति पत्र (Consent Form) अपलोड करें।
- फिर जरूरी डिटेल भरें और फॉर्म अपलोड कर 'सर्च' बटन पर क्लिक करें। लिस्ट में अपना नाम चुनें और 'Select to Register' पर क्लिक करें। अगर आपका नाम पात्र लाभार्थियों की लिस्ट में है, तो उसे सिलेक्ट करें और आगे बढ़ें।
- बैंक डिटेल और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से भरें और फिर इसका वेरिफिकेशन सरकारी अधिकारी द्वारा किया जाएगा। भरी हुई जानकारी को चेक करें।
- इस प्रोसेस को करने के बाद, अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो आपको योजना का फायदा मिल सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications