नई दिल्ली, जुलाई 05। रोटी कपड़ा और मकान सभी नागरिकों की बेसिक जरूरत है। रोटी और कपड़ा की व्यवस्था के बाद हर आदमी का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो। देश के करोड़ों नागरिकों के इसी सपने को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर बनाने के लिए राशि मुहैया कराती है। देश में लाखों परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और यह योजना अभी जारी है। योजना के तहत लाभार्थी को 1 लाख 20 हजार रु (मैदानी क्षेत्र में) और 1 लाख 30 हजार रुपए (पहाड़ी क्षेत्र में) दिए जाते है।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
मोदी सरकार के इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने पहले ही आवेदन कर दिया है तो आप लिस्ट में अपना नाम भी देख सकते हैं। सरकार आवेदनों की जांच कर फाइनल लिस्ट तैयार करती है। अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के लिए आवेदन किया है तो आप यह चेक कर सकते है कि आपका नाम लिस्ट में आया है कि नही।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए स्टेप्स
अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते है तो आपको 2022 के प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहिए। गांव के लोग इस लिंक जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
लिंक- https://awaassoft.nic.in/netiay/AdvanceSearch.aspx
लिंक के खुलने के बाद आप अपना ब्लॉक, जिला आदि की जानकारी भर के अपना नाम चेक कर पाएंगे।
शहरी आवास में नाम चेक करने का तरीका
- पीएम आवास योजना के वेबसाइट पर जाए
- होम पेज से मेन्यू सेक्शन को सेलेक्ट करे
- इसमें आपको सर्च बेनेफिशरी का ऑप्शन मिलेगा , यह सर्च बाई नेम का विकल्प सेलेक्ट करे
- नये टैब में 12 अंक का आधार नंबर डालें और शो बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद आपको लिस्ट दिखाई जाएगी
यहा आप अपना नाम देख सकते हैं
2024 तक सबको घर देने का है लक्ष्य
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने 2016 में की थी। इस योजना के तहत 2024 तक 2.95 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। फरवरी 2021 को डाटा के मुताबिक 1.73 करोड़ घरों का निर्माण हो चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications