PM-AASHA Scheme: भारत सरकार देश में कई सारी योजनाएं चला रही है उसी में से एक पीएम-आशा स्कीम भी है, जिसका उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों को सही रेट पर दिलाने की कोशिश करती है।
इस योजना के तहत मूल्य समर्थन योजना (PSS) के माध्यम से रजिस्टर्ड किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खोपरा, तिलहन और दालों की खरीद की जाती है।

वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने उत्पादन स्तर के आधार पर उड़द, तुअर और मसूर की पूरी खरीद को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तुअर की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह खरीद 13.22 लाख टन हो सकती है।
प्रमुख राज्यों में खरीद की कोशिश
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में खरीद की पहले ही शुरू हो चुकी हैं। 15 फरवरी तक इन क्षेत्रों में 15 हजार टन तुअर की खरीद हो चुकी थी। इस पहल से अब तक 12,006 किसानों को लाभ मिला है। सरकार जल्द ही किसानों को और अधिक फायदा पहुंचाने के लिए इन प्रयासों को दूसरे राज्यों में भी लागू करने की योजना बना रही है।
हाल ही में बजट में की गई घोषणा में दालों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए सरकार की मजबूती को दर्शाया गया है। अगले चार वर्षों में राज्य दलहन जैसे तुआल, उड़द और मसूर के उत्पादन का 100% हिस्सा खरीदना जारी रखेंगे। भविष्य में इस योजना में अन्य दालों को भी शामिल किए जाने की संभावना है।
केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका
सरकार ने संकेत दिया है कि नैफेड और एनसीसीएफ जैसी केंद्रीय एजेंसियां जल्द ही तुअर या अरहर दाल की खरीद शुरू कर देंगी। यह कदम किसानों को उनकी उपज के लिए सही दाम तय करके उनका समर्थन करने की अच्छी रणनीति का हिस्सा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
