Tata Tiago NRG का CNG वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। टाटा ने टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी को लॉन्च करने के विषय में अपने डीलरों को एक नोट भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी वाहन की कीमत नवंबर के पहले सप्ताह में घोषित की जा सकती है। जानकाार एनआरजी वर्जन को स्टैंडर्ड मॉडल से महंगा बता रहे हैं।

और बेहतर हुई है कार
टाटा के पिछले वैरियंट की तुलना करे तो टाटा टियागो iCNG वैरिएंट की कीमत बेस XE ट्रिम के लिए 6.3 लाख रुपये से शुरू होती है। एक्सएम और एक्सटी ट्रिम्स के लिए कीमतें ₹6.6 लाख और ₹7.05 लाख तक जाती हैं। टियागो एनआरजी स्टाइलिंग और एसयूवी डिजाइन को ग्राहकों ने खासा पसंद किया था। 2021 में कंपनी ने इसमें फेसलिफ्ट और बीएस6 अपग्रेड किया था। जिसके बाद प्रीमियम और आकर्षक बन गई है। कार ने अपने सेगमेंट में अपनी सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं, ड्राइव-क्षमता, सुरक्षा और आराम के साथ बेंचमार्क स्थापित किया है। टाटा मोटर्स द्वारा डीलरों को साझा किए गए एक नोट में यह कहा गया है।
सीएनजी के कारों की बढ़ी है बिक्रि
टाट मोटर्स ने कहा है कि पिछले 3 वर्षों में सीएनजी वाहनों की बिक्री में भारी मांग और वृद्धि देखी गई है। वॉल्यूम की बात करें तो यह तिगुना और कुल बिक्री में सीएनजी कार का हिस्सा दोगुना होकर 11 प्रतिशत हो गया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ते सीएनजी सेगमेंट में अपनी पहूंच बढ़ाने और वृद्धिशील वॉल्यूम प्राप्त करने के लिए हम टियागो एनआरजी आईसीएनजी भारत का पहला टफरोडर सीएनजी लॉन्च कर रहे हैं।
यह कार हैचबैक 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर रेवोट्रॉन एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हो सकती है। जानकारों का कनहा है कि टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी 72bhp का पावर आउटपुट और 95Nm पीक टॉर्क देता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की संभावना है। वाहन कई रंगों लॉन्च होने के लिए तैयार है। इनमें ग्रे, सफेद, लाल और पत्तेदार हरा रंग शामिल हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
