PKH Ventures Limited IPO opens for investment: कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटैलिटी कंपनी पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ आज निवेश के लिए खुल गया है। कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए 379 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस आईपीओ में कंपनी 1.82 करोड़ नए शेयर जारी कर रही है। वहीं 77.3 लाख इक्विटी शेयरों को कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचने जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रिटेल निवेशक इस आईपीओ के लिए 30 जून से 4 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीद है कि 12 जुलाई को कंपनी के शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

पीकेएच वेंचर्स के आईपीओ में रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 100 शेयरों के लिए आवेदन करना जरूरी है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये से लेकर 148 रुपये प्रति शेयर का रखा है। रिटेल निवेशक अगर अपर प्राइस बैंड पर 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं तो उकनो 14,800 रुपये का निवेश करना होगा।
रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1300 शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन के लिए उनको 192,400 रुपये का निवेश करना होगा। याद रहे कि 2 लाख रुपये से कम निवेश करने वाले रिटेल निवेशक माने जाते हैं।
कंपनी के आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (क्यूआईपी) के लिए रिजर्व है। वहीं 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व है।
पीकेएच वेंचर्स कंस्ट्रक्शन, डेवलपमेंट, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट सर्विसेज के बिजनेस में कार्यरत है। वहीं, सिविल कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े काम इसकी सब्सिडियरी और कंस्ट्रक्शन कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन संभालती है।
कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसों से 124.12 करोड़ रुपये का यूज हलाईपानी हाइड्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगाएगी। इसके अलावा 80 करोड़ रुपये गरुड़ कंस्ट्रक्शन की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इसके साथ ही 40 करोड़ रुपये का इस्तेमाल ग्रोथ, स्ट्रैटजिक इनिशिएटिव और जनरल कोरपोरेट के लिए करेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
