Alakh Pandey net worth: एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है, उनकी संपत्ति 223% बढ़कर 14,510 करोड़ रुपये हो गई है। शाहरुख खान की कुल संपत्ति इस साल बढ़कर 12,490 करोड़ रुपये हो गई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शामिल होने के बाद अलख पांडे सुर्खियों में हैं। इस तेज बढ़ोतरी ने अलखपांडे को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से आगे कर दिया है।

तेजी से PhysicsWallah नेट वर्थ में बढ़ोतरी
PhysicsWallah ने तेजी से विस्तार के साथ-साथ उल्लेखनीय वित्तीय लाभ भी दर्ज किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में अपना शुद्ध घाटा (et loss) पिछले वर्ष के 1,131 करोड़ रुपये से घटाकर 243 करोड़ रुपये कर लिया, जबकि रेववेन्यू 1,940 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,886 करोड़ रुपये हो गया, जो मजबूत बाजार उपस्थिति और तेज बढ़ोतरी को दिखाता है।
हुरुन के अनुसार, PhysicsWallah के सह-संस्थापक प्रतीक माहेश्वरी ने भी लगभग इतनी ही प्रतिशत बढ़ोतरीदर्ज की, जो कंपनी के मजबूत मूल्यांकन को दिखाता है।
शाहरुख खान अरबपति क्लब में शामिल
शाहरुख खान पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं और 2024 की तुलना में उनकी संपत्ति में 71% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उनकी वित्तीय बढ़ोतरी में उनकी पत्नी गौरी खान के सह-स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का योगदान रहा, जिसने वित्त वर्ष 23 में 85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसके अलावा, उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ने घरेलू स्तर पर 640.25 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1,160 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे उनकी कुल संपत्ति में और वृद्धि हुई।
PhysicsWallah IPO का प्लान
इस उछाल के साथ, PhysicsWallah ने 3,820 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास नए दस्तावेज भी जमा कर दिए हैं। इसमें 3,100 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 720 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमोटर अलख पांडे और प्रतीक बूब ओएफएस के जरिए 360 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
