PhonePe IPO: भारत की जानी-मानी डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) को एक बार फिर बड़ा निवेश मिला है। अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक (General Atlantic) ने कंपनी में लगभग 60 करोड़ डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपए) का निवेश किया है। इस निवेश के बाद जनरल अटलांटिक की हिस्सेदारी 4.4% से बढ़कर लगभग 9% हो गई है। खास बात यह है कि यह डील उस समय हुई है जब फोनपे अपने बहुप्रतीक्षित IPO (Initial Public Offering) की तैयारी कर रही है।

निवेश का असली मकसद
यह निवेश पूरी तरह से सेकेंडरी ट्रांजेक्शन के तहत किया गया है। यानी इसमें कंपनी ने कोई नए शेयर जारी नहीं किए दरअसल, यह पूंजी फोनपे के उन कर्मचारियों के लिए लाई गई है जिन्होंने अपने ESOP (Employee Stock Option Plans) का इस्तेमाल किया है।
ईएसओपी का फायदा लेने पर कर्मचारियों को टैक्स देना होता है, और यह निवेश उन्हें टैक्स भुगतान में मदद करने के लिए किया गया है। इससे कर्मचारी बिना शेयर बेचे टैक्स चुका सकते हैं और कंपनी के साथ जुड़े रह सकते हैं। जानकारी के अनुसार, इस डील में किसी भी संस्थापक या मौजूदा निवेशक ने अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची है।
फोनपे पर जनरल अटलांटिक का भरोसा
यह पहली बार नहीं है जब जनरल अटलांटिक ने फोनपे में निवेश किया है। पिछले कुछ वर्षों में यह फर्म 1.15 अरब डॉलर (लगभग 9500 करोड़ रुपए) से अधिक की राशि फोनपे में निवेश कर चुकी है। इतना बड़ा निवेश इस बात का संकेत है कि जनरल अटलांटिक को फोनपे के भविष्य, बिजनेस मॉडल और विकास की रफ्तार पर पूरा भरोसा है। फोनपे आज भारत में UPI ट्रांजेक्शन का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है और हर महीने करोड़ों लेनदेन को संभालता है। सिर्फ पेमेंट ही नहीं, कंपनी अब बीमा, म्यूचुअल फंड और लोन जैसी वित्तीय सेवाओं में भी तेजी से विस्तार कर रही है।
IPO की तैयारी तेज
ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, फोनपे का यह नया फंड राउंड ऐसे वक्त आया है जब कंपनी शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। फोनपे इस साल के आखिर तक अपना DRHP (Draft Red Herring Prospectus) दाखिल कर सकती है।
कंपनी का टारगेट लगभग 12,000 करोड़ रुपए (1.35 बिलियन डॉलर) का आईपीओ लाने का है, जो भारत के फिनटेक सेक्टर के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा। ऐसे में यह निवेश कंपनी के वैल्यूएशन और निवेशकों के भरोसे को और मजबूत करता है।
कंपनी का शानदार प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025 में फोनपे का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है। कंपनी का राजस्व पिछले साल के मुकाबले 40% बढ़कर 7,115 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, कंपनी अब पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो वाली फिनटेक फर्म बन चुकी है। इसके ऑपरेशंस से 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश फ्लो दर्ज किया गया है, जो उसकी वित्तीय स्थिति को बेहद मजबूत बनाता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications