नयी दिल्ली। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने अपने ग्राहकों के लिए एक रोमांचक ऑफर की घोषणा की है। फोनपे के जरिए अपने मोबाइल फोन को रिचार्ज करने वाले 1000 भाग्यशाली लोगों को 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर केवल प्रीपेड मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए 23 अगस्त और 30 अगस्त (दोनों रविवार) को 4-6 बजे (शाम) के दौरान मान्य होगा। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा ऑफर का फायदा।
इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा :
- अपने फोनपे ऐप (Android और iOS पर) में लॉग इन करें और होमपेज पर जाएं
- रिचार्ज एंड पे बिल्स सेक्शन के तहत मोबाइल रिचार्ज आइकन पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर दर्ज करें
- प्लान की राशि दर्ज करें या रिचार्ज के लिए प्लान चुनें (प्लान सेक्शन में से अपने लिए बेस्ट प्लान चुनें)
- BHIM UPI का उपयोग करके भुगतान करें (यदि आपके पास वॉलेट बैलेंस हैं तो ऑटोमैटिक रूप से भुगतान के लिए इसी का उपयोग किया जाएगा)
मिनिमम रिचार्ज का झंझट नहीं
ऑफर का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम ट्रांजेक्शन राशि (कोई मिनिमम रिचार्ज) राशि की आवश्यकता नहीं है। आप जितने चाहे उतने का रिचार्ज कर सकते हैं। मिलने वाले कैशबैक का उपयोग आप रिचार्ज, बिल पेमेंट और फोनपे पार्टनर प्लेटफॉर्म / स्टोर पर भुगतान के लिए कर सकते हैं। फोनपे अपने प्लेटफॉर्म पर लोन ईएमआई चुकाने का भी ऑप्शन देता है।
लोन ईएमआई रीपेमेंट में 150 फीसदी की बढ़ोतरी
फोनपे ने कहा था कि उसने इस साल मार्च से अपने प्लेटफॉर्म पर लोन ईएमआई रीपेमेंट श्रेणी में 150 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की है। फोनपे की लोन ईएमआई रीपेमेंट कैटेगरी उपयोगकर्ताओं को एक तय तिथि पर ऑटो-डेबिट सेट करके या अपने हिसाब से भुगतान करने की सुविधा देती है। फोनपे के अनुसार वर्तमान में इसके प्लेटफॉर्म से 60 से अधिक कर्जदाता जुड़े हुए हैं। इसमें माइक्रोफाइनेंस, होम लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन और शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी लोन देने वाले शामिल हैं।
20 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता
फोनपे के अधिकारी के अनुसार लोन प्रोवाइडर देश में इसके 20 करोड़ से अधिक ग्राहकों के चलते इस प्लेटफॉर्म को आकर्षक मानते हैं। साथ ही फोनपे की बैकएंड पर सीमलेस टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन इसे और आकर्षक बनाती है। फोनपे का मकसद 2020 के खत्म होने पर अपने प्लेटफॉर्म पर 100 से अधिक कर्ज देने वालों को जोड़ना है। इससे देश की बड़ी आबादी को सर्विस दी जाएगी। फोनपे के अनुसार इसने पहले से ही देश के कुछ सबसे बड़े निजी गैर-बैंकिंग ऋणदाताओं के साथ साझेदारी की है, जिनमें बजाज फाइनेंस, होम क्रेडिट, मुथूट, डीएमआई फाइनेंस, हीरोफिनकोर्प और टाटा कैपिटल शामिल हैं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications