PhonePe Golden Days Campaign : धनतेरस 2022 से पहले, ऑनलाइन भुगतान ऐप फोनपे अपने यूजर्स के लिए रोमांचक ऑफर लेकर आया है। फिनटेक प्लेटफॉर्म ने बीते सोमवार को घोषणा की है कि उसने गोल्डन डेज अभियान के तहत सोने और चांदी की खरीद पर कैशबैक ऑफर शुरू किया है। ये ऑफर इस फेस्टिव सीजन बहुत काम का हो सकता है। आगे जानिए इस ऑफर की डिटेल।
कब तक है ऑफर
कंपनी के मुताबिक, यूजर्स धनतेरस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं और ऑफर के तहत सोने पर 2,500 रुपये और चांदी की खरीदारी पर 500 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। ये ऑफर 26 अक्टूबर तक वैलिड रहेगा।
धनतेरस सोना और चांदी खरीदने का शुभ समय
कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि धनतेरस सोना और चांदी खरीदने का एक शुभ समय होता है। ऐसे में फोनपे अपने यूजर्स के लिए ऐप पर 1,000 रुपये या उससे अधिक का सोना और चांदी की खरीदारी पर शानदार छूट दे रहा है। कंपनी ने कहा है कि जो ग्राहक 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2022 तक सोने या चांदी की खरीदारी करते हैं (डिजिटल, सिक्के या बार के लिए भुगतान करते हैं) वे कैशबैक ऑफर के लिए पात्र होंगे।
फोनपे गोल्डन डेज कैम्पेन : फोनपे ऐप पर सोना और चांदी खरीदने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस :
सबसे पहले फोनपे ऐप पर जाएं। फिर होमपेज पर उपलब्ध वेल्थ आइकॉन पर क्लिक करें। फिर अपनी खरीदारी वरीयता के आधार पर, गोल्ड/सिल्वर आइकन पर क्लिक करें। 'स्टार्ट एक्युमुलेटिंग' या 'बाय मोर गोल्ड' पर क्लिक करें। आगे राशि दर्ज करें और `प्रोसीड` पर क्लिक करें। फिर 'प्रोसीड टू पे' पर क्लिक करें और खरीदारी पूरी करें।
99.99 प्रतिशत शुद्धता वाला 24के सोना
फोनपे ने कहा है कि ग्राहक प्लेटफॉर्म पर उच्चतम 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाला 24के सोना और चांदी खरीद सकते हैं। सोने के सिक्कों की प्रत्येक खरीद के लिए एक शुद्धता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। ग्राहक हाई क्वालिटी वाले सोने और चांदी के सिक्कों और बार के लिए बीमाकृत डोरस्टेप डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं। एक्युमेलेशन के लिए डिजिटल रूप से खरीदा गया प्रमाणित 24के सोना शून्य मेकिंग शुल्क लेता है और इसे मुफ़्त और बीमाकृत बैंक-ग्रेड गोल्ड लॉकर में संग्रहीत किया जाता है।
आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है। 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications