नई दिल्ली। येस बैंक पर रिजर्व बैंक की पाबंदी के चलते डिजिटल पेमेंट वॉलेट फोनपे संकट में आ गई है। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से प्राइवेट सेक्टर के येस बैंक की कई सर्विसेज पर पाबंदी लगा दी गई है। इसका असर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी फोनेपे पर सबसे ज्यादा पड़ा है। इसके चलते फोनपे की सर्विस भी बंद हो गई है।

फोनपे की सेवाएं प्रभावित
येस बैंक पर लगी पाबंदी के बाद डिजिटल भुगतान सर्विस प्लेटफार्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित लेन-देन रुक गया है। इससे बैंक के सबसे बड़े भुगतान भागीदार फोनपे बुरी तरह से प्रभावित हुई है। फोनपे से फिलहाल किसी तरह का लेनदेन नहीं कर सकती है।
इन कंपनियों ने अपने प्लेटफार्म से इसे हटाया
फ्लिपकार्ट, स्विगी और मेकमायट्रिप जैसी कंपनियों ने भी अपने सिस्टम से फोनपे को हटा दिया है। यूपीआई ऑप्शन को भी फ्लिपकार्ट और स्विगी से हटा दिया गया है। पेमेंट के लिए जिनका पैसा वॉलेट में था, फिलहाल वो फंसा रहेगा। फोनपे की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक जारी नहीं किया गया है। लेकिन, कंपनी के सीईओ समीर निगम ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'हमें इस लंबे रुकावट के लिए खेद है। हमारे साझेदार बैंक येस बैंक पर आरबीआई ने कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। हमारी पूरी टीम ने रात भर सेवाएं जारी रखने के लिए काम किया है। हमें उम्मीद है कि यह कुछ घंटों में ठीक हो जाएगा।'
यह भी पढ़ें : Yes Bank : लुट गए निवेश, मिनटों में आया 33 रु से 6 रुपये पर
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
