Limit on UPI: यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) यूपीआई से पेमेंट करने के नियमों में बदलाव करने जा रही है। एनपीसीआई ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए यह बदलाव कर रही है। NPCI UPI गूगल-पे और फोन-पे समेत अन्य यूपीआई पेंमेंट की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म की मोनोपॉली को सिमित करने के लिए वॉल्यूम कैप को 30 प्रतिशत तक सीमित करने की तैयारी कर रही है।
UPI Payment से होता है रियलटाइम पेमेंट
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक रियल टाइम पेमेंट मेथड है। इस मेथड की सुविधा से कोई भी व्यक्ति एक बैंक से दूसरे बैंक में पेमेंट बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। मोबाइल एप के माध्यम से ग्राहक एक बैंक से दूसरे बैंक के खाते में पैसा भेज सकते हैं। यह पेमेंट करने की एक तेज और आसाना विधि है। सरकार यूपीआई से होने वाले पेमेंट को मॉनिटर करती है।
मोनोपॉली रिस्क कम करने करने के लिए बन रही है योजना
यूपीआई के माध्यम से मनी ट्रांजैक्शन करने के लिए किसी भी प्रकार का वॉल्यूम कैप निर्धारित नहीं किया गया है। आज भारतीय बाजार में Google पे और PhonePe के यूपीआई का 80 प्रतिशत मार्केट है। NPCI कंसट्रेशन जोखिम यानी की मोनोपॉली रिस्क को कम करने के लिए इसी महीने 30 प्रतिशत वॉल्यूम कैप का प्रस्ताव दिया था। वॉल्यूम कैप लिमिट फिक्स करने के लिए एनपीसीआई आरबीआई से बातचित कर रही है।
समयसीमा को बढ़ाना नहीं है विचार
यूपीआई के लिए 30 प्रतिशत वॉल्यूम कैप फिक्स करने के लिए सभी पहलुओं पर विचार करने के लिए एनपीसीआई बैठक की थी। इस मिटिंग में एनपीसीआई के अधिकारियों के अलावा वित्त मंत्रालय और आरबीआई के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था। इकोनॉमिक टाइम्स के खबर के मुताबिक एनपीसीआई सभी संभावनाओं का मूल्यांकन कर रहा है। एनपीसीआई ने इसके लिए 31 दिसंबर की समय सीमा तय की थी जिसे बढ़ाने पर वह कोई विचार नहीं कर रही है।
इस महीने में हो सकता है फैसला
वॉल्यूम कैप के मसले पर एनपीसीआई समय सीमा बढ़ाने के सवालो से इनकार कर रही है। संस्था मार्केट कैप लगान के अन्य पहलूओं पर काम कर रही है। खबरों के अनुसार एनपीसीआई मार्केट कैप लागू करने के विषय पर इस महीने ही फैसाल ले सकती है।
More From GoodReturns

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications