नई दिल्ली, दिसंबर 9। जो लोग एक से अधिक फोन नंबर रखते हैं उनके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल केंद्र सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत जो लोग 9 से अधिक सिम कार्ड रखते हैं उनके फोन कनेक्शन काटे जाएंगे। बता दें कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) के ताजा आदेश के अनुसार पहले इन मल्टीपल सिम को वेरिफाई करेंगे और वेरिफिकेशन नहीं होने पर एक नंबर को छोड़कर, सभी नंबरों को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए 6 सिम कार्डों को रीवेरिफाइड किया जाएगा।
मिलेगा ये ऑप्शन
जारी किए गए आदेश के अनुसार, ग्राहकों को उस कनेक्शन को चुनने का विकल्प दिया जाएगा जिसे वे बरकरार रखना चाहते हैं और बाकी कनेक्शनों को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। यदि डीओटी के डेटा विश्लेषण के दौरान, यह पाया गया है कि किसी ग्राहक के पास सभी टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाताओं) के सारे मोबाइल कनेक्शनों को मिला कर नौ से अधिक मोबाइल कनेक्शन (जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और असम एलएसए के मामले में छह) हैं तो कनेक्शनों को रीवेरिफिकेशन के लिए चिह्नित किया जाएगा।
क्यों लिया गया ये फैसला
यह कदम वित्तीय अपराधों, उत्पीड़क कॉल, ऑटोमैटेड कॉल और धोखाधड़ी की गतिविधियों की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। डीओटी ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से उन सभी चिंहित किए गए मोबाइल कनेक्शन को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है जो नियम के अनुसार उपयोग में नहीं हैं।
कितना मिलेगा समय
नियम के अनुसार यदि ग्राहक सत्यापन के लिए आया है और मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने के लिए सरेंडर, ट्रांसफर करने के अपने विकल्प का प्रयोग करता है, तो मोबाइल कनेक्शन को डिस्कनेक्ट करने के लिए मोबाइल कनेक्शन की आउटगोइंग (डेटा सेवाओं सहित) सुविधाओं को 30 दिनों के भीतर सस्पेंड कर दिया जाएगा और इनकमिंग सेवा को 45 दिनों के भीतर सस्पेंड कर दिया जाएगा।
कब मिलेगा 60 दिन का समय
यदि कोई ग्राहक रीवेरिफिकेशन के लिए नहीं आता है, तो पहचाने गए नंबर को 60 दिनों के भीतर निष्क्रिय कर दिया जाएगा। दिनों की गणना 7 दिसंबर से की जाएगी। ऐसे ग्राहक के मामले में जो अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पर है या शारीरिक अक्षमता या अस्पताल में भर्ती है, अतिरिक्त 30 दिन प्रदान किए जाएंगे।
5 दिन में भी बंद हो सकता है नंबर
अगर किसी भी कानून प्रवर्तन एजेंसियों या वित्तीय संस्थान द्वारा नंबर को चिह्नित किया गया है या एक उत्पीड़क कॉलर के रूप में पहचाना गया है, तो आउटगोइंग सुविधाएं 5 दिनों के भीतर निलंबित कर दी जाएंगी। 10 दिनों के भीतर इनकमिंग और 15 दिनों के भीतर नंबर को पूरी तरह से डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा। ऐसा तब होगा जब कोई नहीं वेरिफिकेशन के लिए नहीं आता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications