Commercial Gas cylinder became cheaper: आज यानी 1 अगस्त को पेट्रोलियम कंपनियों ने अच्छी खबर दी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कमी की घोषणा की है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। याद रहे कि जुलाई 2023 को भी रसोई गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। हालांकि इस बार उम्मीद थी कि सरकार जनता को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के ग्राहकों पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम एक झटके में 100 रुपये कम हो गया है। इस गिरावट के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1680 रुपये हो गया है।
वहीं देश के अन्य शहरों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम घटा है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1895.50 रुपये से घटकर 1802.50 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1733.50 रुपये से घटकर 16.40 रुपये हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर का दाम1945.00 रुपये से घटकर 1852.50 रुपये हो गया है।
अगर आप गैस सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो घर बैठे कर सकते हैं। सके लिए आपको iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर जाना होगा। यहां आपको एलपीजी प्राइस के साथ ही जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन जैसी चीजों के अपडेट रेट दिख जाएंगे।
वहीं मार्च से ही घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी सिलेंडार के दाम मार्च में 50 रुपये बढ़ाए गए थे। दिल्ली में घरेलू गैस की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर है। वहीं मुंबई में रसोई गैस 1102.50 रुपये और कोलकाता में 1129 रुपये के अलावा चेन्नई 1118.50 रुपये में एक घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है।
वहीं आज सीएनजी और पीएनजी के दाम भी नहीं बदले हैं। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दाम में भी काफी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications