नई दिल्ली, जुलाई 9। भारत में तेजी से बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों ने आम आदमी को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा हैं। महंगाई भी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। यदि पेट्रोल डीजल के दाम थोड़ा भी कम हो जाते हैं तो आम आदमी को बहुत राहत मिल सकती हैं। आम आदमी की परेशानी एक तो कम नहीं हो रही हैं, मगर इसी परेशानियों के बीच गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा बयान दिया है।
अगले पांच साल में देश से पेट्रोल को खत्म कर दिया जाएगा
उन्होंने अपने बयान में कहा हैं कि अगले पांच साल में देश से पेट्रोल को खत्म कर दिया जाएगा। इस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। गुरुवार को नितिन गडकरी अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
किसानों को ऊर्जा दाता बनने की जरूरत
महाराष्ट्र के अकोला में कृषि विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी ने की। नितिन गडकरी ने कहा कि अब विदर्भ में बने हुए बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल गाड़ियों में किया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं के पानी से बनाया जा सकता है। अगले पांच साल में देश से पेट्रोल खत्म हो जाएगा। सिर्फ खेती करने से किसानों का भविष्य नही बदलने वाला किसानों को ऊर्जा दाता बनने की जरूरत है न कि सिर्फ खाद्य प्रदाता।
20,000 करोड़ रुपये की बचत इथेनॉल से होती है
गडकरी ने कहा कि इथेनॉल पर एक फैसले से देश को 20,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। भविष्य में वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर आधारित होंगे।साथ ही गडकरी ने कहा कि विदर्भ से कपास बांग्लादेश को निर्यात करने की योजना है, जिसके लिए हमें विश्वविद्यालयों के सहायता की आवश्यकता है। विदर्भ में किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए विश्वविद्यालय बहुत मदद कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications