Petrol Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल में तेज एक्शन देखने को मिला. लगातार दूसरे हफ्ते कीमतों में बढ़त दर्ज की गई. अमेरिका में तूफान और मिडिल ई्स्ट में गहराता तनाव जोश भरने का काम किया. यही वजह है कि WTI क्रूड ऑयल 75 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइसेज भी 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है.
क्रूड ऑयल प्राइसेज में उतार-चढ़ाव का असर सीधे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. आज रविवार यानी 13 अक्टूबर को देश में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च 2024 में बदलाव हुआ था.

बड़े शहरों में पेट्रोल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
बड़े शहरों में डीजल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
इस साल मार्च में घटे थे पेट्रोल-डीजल के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.

अन्य बड़े शहरों में फ्यूल रेट्स
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं फ्यूल रेट्स
देश में फ्यूल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications