Petrol Pump : इस समय पेट्रोल काफी महंगा है। ऐसे में यदि आपके साथ पेट्रोल देने में हेरा-पेरी भी की जाए तो जेब पर डबल बोझ पड़ेगा। आप सोचेंगे कि भला हेरा-फेरी कैसी। असल में जब कोई भी अपनी गाड़ी (बाइक, स्कूटर या कार) में तेल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचता है, तो वे ध्यान नहीं देता कि तेल किस तरह गाड़ी में भरा जा रहा है। पर यही वो समय होता है, जब आप इन चीजों पर ध्यान दें। इस समय मिलावटी तेल गाड़ियों में भरने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं।

दिल्ली में धोखाधड़ी
पिछले कुछ समय से देश भर में मिलावटी तेल की घटनाओं की कई खबरें सामने आई हैं। वहीं गाड़ी में तेल डालते समय भी धोखाधड़ी की कई घटनाएं सामने आई है। इसी साल फरवरी केंद्रीय तेल और गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बारे में बात करते हुए था कि पेट्रोल पंपों पर हो रही धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर है।
कम तेल देना
दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर कम तेल दिया जाता है। यह चीज राजधानी में एक आम समस्या बनी हुई है। आगे आप जा सकते हैं कि पेट्रोल पंप पर किस तरह लोगों को चूना लगाया जाता है। साथ ही हम बताएंगे कि आप इससे कैसे बच सकते हैं।

जरूर करें ये काम
पहले के मुकाबले अब पेट्रोल पंपों पर कम तेल देने के अधिक मामले सामने आते हैं। कम तेल देने को शॉर्ट-सेलिंग कहा जाता है। इस तरह की घटनाएं देश भर में हो रही हैं। मगर एक समस्या यह है कि अधिकांश मामले दर्ज नहीं किए जाते, जिससे ये रिकॉर्ड में नहीं आते। यदि आप पेट्रोल पंप पर तेल भराने जा रहे हैं और वहां खुद को शॉर्ट-सेलिंग से बचाना चाहते हैं तो सुनिश्चित करें कि पेट्रोल पंप पर तेल भरने वाला जब आपसे पहले वाले व्यक्ति के वाहन में ईंधन भर दे तो उसके के फिलिंग मशीन को जीरो करे। ये आप जरूर चेक करें।
तेल कम लगे तो क्या करें
अगर आप वाहन में तेल भरे जाने के बाद संतुष्ट नहीं हैं, यानी आपको लगे कि तेल कम भरा गया है तो आप पेट्रोल पंप पर ही 5 लीटर टेस्ट क्वांटिटी को चेक करा सकते हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर 5 लीटर का पैमाना होता है, जो सरकार द्वारा प्रमाणित होता है। अगर उस मशीन में 5 लीटर फीड किया जाए और पैमाना फुली फिल हो जाए तो समझ लीजिए कि पेट्रोल पंप पर पूरा ईंधन दिया जा रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो समझिए कि मामला गड़बड़ है।

फौरन रिपोर्ट करें
यदि आपके साथ गड़बड़ हो तो आप जरूरी कदम उठाएं और धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें। जहां तक सावधानी की बात है तो आप कुछ जरूरी टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इनमें तेल भराते समय मीटर पर नजर रखना शामिल है। उसमें देखें कि मीटर जीरो किया गया था या नहीं। दूसरे जब तक तेल भरा जाए तब तक मीटर पर नजर रखें, ताकि आपको पूरा तेल मिले। अगर आप कार में हैं तो बेहतर है कि कार से बाहर निकलें। फिर सामने से मीटर और फ़्यूल नॉजिल पर नजर रखें।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications