Diesel Price Hike Pondicherry: पुडुचेरी में 1 जनवरी से रिटेल फ्यूल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) बढ़ाने के क्षेत्रीय सरकार के फैसले के बाद हुई है। आधिकारिक बयान के अनुसार, वैट डजस्टमेंट का उद्देश्य सरकारी खर्चों को पूरा करने के लिए रेवेन्यू बढ़ाना है।

इतनी बढ़ गए है पेट्रोल की कीमत
पुडुचेरी क्षेत्र में पेट्रोल पर वैट 14.55% से बढ़कर 16.98% हो गया है, जिससे पेट्रोल की कीमत 94.26 रुपये से बढ़कर 96.26 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कराईकल में वैट 14.55% से बढ़कर 16.99% हो गया है, जिससे पेट्रोल की कीमत 94.03 रुपये से बढ़कर 96.03 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
माहे में पेट्रोल पर वैट 13.32% से बढ़कर 15.79% हो गया, जिससे पेट्रोल की कीमत 91.92 रुपये से बढ़कर 93.92 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, यनम में वैट 15.26% से बढ़कर 17.69% हो गया, जिससे पेट्रोल की कीमत 94.92 रुपये से बढ़कर 96.92 रुपये प्रति लीटर हो गई।
डीजल की कीमत में बदलाव
पुडुचेरी के अलग-अलग क्षेत्रों में वैट में बदलाव से डीजल की कीमतें भी प्रभावित हुई हैं। पुडुचेरी क्षेत्र में डीजल पर वैट 8.65% से बढ़कर 11.22% हो गया है, जिससे इसकी कीमत 84.31 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 86.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
कराईकल में डीजल पर वैट 8.65% से बढ़कर 11.23% हो गया, जिससे डीजल की कीमत 84.31 रुपये से बढ़कर 86.31 रुपये प्रति लीटर हो गई। माहे में वैट 6.91% से बढ़कर 9.52% हो गया, जिससे डीजल की कीमत 81.90 रुपये से बढ़कर 83.90 रुपये प्रति लीटर हो गई।
डीजल पर वैट में बढ़ोतरी
यानम में डीजल पर वैट 8.91% से बढ़कर 11.48% हो गया, जिसके बाद डीजल की कीमत 84.75 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 86.75 रुपये प्रति लीटर हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इन वृद्धियों के बावजूद पुडुचेरी में फ्यूल की कीमतें पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम बनी हुई हैं, जिससे ईंधन की बिक्री के माध्यम से रेवेन्यू जनरेशन की और अधिक गुंजाइश बनी हुई है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 4 सितंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
