Petrol Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा, जिसमें सबसे बड़ा फैक्टर तो मिडिल ईस्ट का तनाव है. इजरायल की ओर से ईरान के ऑयल इंडस्ट्री पर हमले न करने की खबर क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रही. वायदा बाजार में अमेरिकी क्रूड ऑयल प्राइसेज करीब 4 फीसदी तक फिसल गए. WTI क्रूड 4.5% गिरावट के साथ 70 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है.
ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई, जोकि सवा चार फीसदी की गिरावट के साथ 74 डॉलर प्रति बैरल के पास फिसल गया. क्रूड ऑयल प्राइसेज में उतार-चढ़ाव का असर सीधे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है.
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. आज बुधवार यानी 16 अक्टूबर को देश में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च 2024 में बदलाव हुआ था.
मेट्रो शहरों में पेट्रोल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
मेट्रो शहरों में डीजल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
इस साल मार्च में घटे थे पेट्रोल-डीजल के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.

अन्य बड़े शहरों में फ्यूल रेट्स
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं फ्यूल रेट्स
देश में फ्यूल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
