Petrol Price Today: आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी. इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बड़ी खुशखबरी दी है. इसके तहत 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. साथ ही पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें भी जारी की है. इसके तहत कीमतों आज शनिवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.
पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. आज शनिवार यानी 1 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के भाव में नहीं बदले हैं. पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च 2024 में बदलाव हुआ था. बता दें कि बजट में सरकार से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की उम्मीद की जा रही है, जिससे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में गिरावट आ सकती है. इसमें पेट्रोल और डीजल भी शामिल है.
मेंट्रो सिटी में पेट्रोल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
कोलकाता 105.01
मुंबई 103.50
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.80
मेट्रो सिटी में डीजल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
चेन्नई 92.39
मुंबई 92.13
नई दिल्ली 87.67
कोलकाता 91.82
क्यों महंगा मिलता है पेट्रोल-डीजल?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs हर दिन फ्यूल रेट्स को अपडेट करती हैं. इनमें से एक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL भी शामिल है, जिसके ऑफिशियल वेबसाइट पर ताजा रेट्स जारी होते हैं. वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है.
इसे कैलकुलेशन से समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.

सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट्स
- नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
- पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
- जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
मार्च में घटे थे फ्यूल के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को चेंजेज हुए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के रेट्स में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. इसे आप ऑनलाइन घर बैठे भी मोबाइल से चेक कर सकते हैं.
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 4 सितंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
