नई दिल्ली, मार्च 11। क्रूड ऑयल सस्ता होने के चलते जहां दुनियाभर के देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं या कम हो रहे हैं, वहीं श्रीलंका में आज पेट्रोल बम फूटा है। हालांकि इसका कारण क्रूड ऑयल से ज्यादा वहां की मुद्रा श्रीलंका रुपया की वैल्यू का घटना है। आज श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक (जैसे भारत में आरबीआई) ने श्रीलंका रुपये की कीमत को घटा कर 230 श्रीलंगा रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर तक करने की अनुमति दे दी है। ऐसा होते ही देश में पेट्रोल बम के साथ ही महंगाई का बम फूट पड़ा है। श्रीलंका में कल रात से पेट्रोल और डीजल का दाम रिकॉर्ड स्तर तक महंगा हो गया है।
जानिए कितना महंगा हुआ है पेट्रोल और डीजल।
जानिए प्रति लीटर कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
श्रीलंका में सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल बेचने वाली कंपनी लंका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार आधी रात से डीजल का बिक्री मूल्य प्रति लीटर 75 रुपये (श्रीलंका रुपया) बढ़ा दिया है। वहीं पेट्रोल का रेट 50 रुपये प्रति लीटर (श्रीलंका रुपया) बढ़ाया है।
जानिए अब कितना हो गया है श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल का रेट
- पेट्रोल 92 ऑक्टेन का नया रेट 227 रुपये प्रति लीटर
- पेट्रोल 95 ऑक्टेन का नया रेट 257 रुपये प्रति लीटर
- श्रीलंका ऑटो डीजल का नया 196 रुपये प्रति लीटर
- श्रीलंका सुपर डीजल का नया रेट 234 रुपये प्रति लीटर
जानिए महंगे ईंधन का अर्थव्यस्था पर असर
श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल महंगा होते ही तिपहिया और बस मालिकों के संगठनों ने कहा है कि या तो ईंधन सब्सिडी दी जाए नहीं तो किराए बढ़ाना पड़ेगा। इस संगठन का कहना है कि किराए में यह बढ़ोतरी काफी ज्यादा होगी। ऑल सीलोन प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अंजना प्रियंजीत के अनुसार न्यूनतम बस किराया 30 रुपये से लेकर 35 श्रीलंका रुपये के बीच होगा। वहीं श्रीलंका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण का कहना है कि एयरलाइन टिकटों की कीमत में तुरंत 27 प्रतिशत की बढ़त की गई है।
अब जानिए श्रीलंका में पाव रोटी का नया भाव
श्रीलंका में पाव रोटी का भाव भी बढ़ा दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को ऑल सीलोन बेकरी ओनर्स एसोसिएशन ने 1 पाव रोटी का रेट 30 श्रीलंका रुपये बढ़ा दिया है। इसके बाद अब एक पाव रोटी का नया रेट 110 से लेकर 130 रुपये के बीच हो गया है।
जानिए गेंहू कितना महंगा हुआ
श्रीलंका के के सबसे बड़े गेहूं आयातक प्राइमा ने 1 किलो गेहूं के आटे की कीमत में 35 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications