झटका: फ‍िर मंहगा हुआ पेट्रोल, जानि‍ए डीजल का कितना बढ़ा रेट

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं अब अमरीका का ईरान के टॉप कमांडर को हवाई हमले में मार गिराने के बाद कच्चे तेल के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं।

नई द‍िल्‍ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं अब अमरीका का ईरान के टॉप कमांडर को हवाई हमले में मार गिराने के बाद कच्चे तेल के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। जिससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा होगा। इस अंतर्राष्ट्रीय घटना के बाद कच्चे के दाम 4 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। खास बात तो ये है कि 10 दिनों में बीच में दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो पेट्रोल और 82 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। जबकि डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल में 17 दिनों में 2.36 रुपए प्रति लीटर की महंगाई बढ़ चुकी है।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत में इजाफा

महानगरों में पेट्रोल की कीमत में इजाफा

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.45, 78.04 और 81.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जिसके बाद दाम 78.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। बात बीते दस दिनों की करें तो 26 दिसंबर से अब तक पेट्रोल के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। 28 दिसंबर और 1 जनवरी को दाम स्थिर रहे थे। इस पेट्रोल के दाम अभी तक देश की राजधानी दिल्ली में 82 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

महानगरों में डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी

महानगरों में डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी

बता दें कि आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 68.40 और 70.76 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर दाम क्रमश: 71.72 और 72.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 19 दिसंबर से बीच के दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो डीजल लगातार महंगा हो रहा है। करीब 17 दिनों में डीजल देश की राजधानी दिल्ली में 2.36 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

 

अभी और महंगा होगा पेट्रोल और डीजल

अभी और महंगा होगा पेट्रोल और डीजल

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किए गए एक हवाई हमले में इराक में एक शीर्ष ईरानी कमांडर के मारे जाने के बाद वैश्विक तेल कीमतों में चार फीसदी से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। भारत में घरेलू तेल कीमतें पहले ही ऊंचाई पर हैं। भारत अपनी तेल जरूरतों का 80 फीसदी फीसदी करता है। इराक, भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है। वाणिज्यिक खुफिया एवं सांख्यिकी महानिदेशालय की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़े के अनुसार, इराक ने अप्रैल 2018 और मार्च 2019 के दौरान भारत को 4.661 करोड़ टन कच्च तेल बेचा था। यह वित्त वर्ष 2017-18 में की गई आपूर्ति (4.574 करोड़ टन) से दो फीसदी अधिक है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+