Petrol Diesel Rate Today: मजबूती डिमांड के चलते कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते तेजी दर्ज की गई. यह लगातार चौथा हफ्ता रहा जब क्रूड में वीकली बढ़त दर्ज की गई. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस 86.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हो गा है. WTI क्रूड भी 83.50 डॉलर के लेवल पर है. दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों जोरदार तेजी से फ्यूल रेट्स अप्रैल के बाद सबसे महंगा है.
कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी तरह के एक्शन के चलते निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर होती है, जोकि हर ताजा रेट्स जारी करती हैं. ऐसे में क्या क्रूड के भाव चढ़ने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव हो गया है? बता दें कि रविवार को भा फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.
मेट्रो शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
चेन्नई 100.73
मेट्रो शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66
देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर

आखिरी बार कब सस्ता हुए थे फ्यूल रेट्स?
IOCL, BPCL और HPCL रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम 2 सितंबर: आज आपके शहर में क्या है रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 4 सितंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
