पेट्रोल-डीजल के दाम में पिछले 2 दिन से कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम में पिछले 2 दिन से कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं बुधवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया था। 18 फरवरी को तेल कंपनियों ने जो रेट जारी किए थे। वही रेट आज भी बने हुए हैं।

महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार (20 फरवरी 2020) को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 71.89 रुपये, 77.56 रुपये, 74.53 रुपये और 74.68 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। वहीं दूसरी ओर चारों महानगर में डीजल क्रमश: 64.65 रुपये, 67.75 रुपये, 66.97 रुपये और 68.27 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है।
1 अप्रैल महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल से 50 पैसे से एक रुपये लीटर की वृद्धि हो सकती है।
- इसका कारण देश में BS-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है।
- फिलहाल देश में BS-4 मानकों वाला ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है. यह यूरो-मानकों के अनुरूप है।
- सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये एक अप्रैल से BS-6 मानकों वाले ईंधन का उपयोग करने का निर्णय किया।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications