Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है। इसका असर आज खुदरा बाजार में जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिखा है। आज नोएडा में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपये लीटर हो गया और डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 89.78 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 96.59 रुपये लीटर तो डीजल 12 पैसे बढ़कर 89.78 रुपये लीटर हो गया है। हरियाणा के फरीदाबाद में पेट्रोल 24 पैसे महंगा हुआ और 97.49 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 24 पैसे बढ़त के साथ 90.35 रुपये लीटर बिक रहा है।
वहीं आज आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा, वहीं डीजल का रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है।
मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है।
चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।
अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोजाना एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल के लिए HPPRICE डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। बीपीसीएल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है।
बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।
देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है।
कच्चे तेल को बैरल में मापा जाता है। अंतरराष्ट्रीय रूप में यह मानक इकाई है। 1 बैरल कच्चे तेल का मतलब होता है कि लगभग 159 लीटर क्रूड ऑयल या कच्चा तेल। इसी कच्चे तेल को शोधित करके पेट्रोलियम पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं। कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल के अलावा हवाई ईंधन, केरोसिन, पैराफिन वैक्स जैसे पदार्थ भी पाए जाते हैं।
1 बैरल कच्चे तेल को शोधित करने के बाद करीब 74 लीटर पेट्रोल, 36 लीटर डीजल, 20 लीटर जेट फ्यूल, 6 लीटर प्रोपेन और करीब 34 लीटर में ब्यूटेन, एस्फॉल्ट, सल्फर आदि मिलता है।
जानिए 1947 में कितने पैसे लीटर था पेट्रोल का रेट
आजकल पेट्रोल का रेट चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लेकिन आपको पता है कि जब 1947 में देश आजाद हुआ तो देश में पेट्रोल का रेट क्या था। अगर नहीं पता है तो जान लें उस वक्त देश में 27 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल का रेट था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications