Petrol Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में किसी तरह की हलचल से सबकी निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs पर होती हैं, जोकि हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. ऐसे में क्या क्रूड के भाव गिरने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव हो गया है? बता दें कि सोमवार यानी 22 जुलाई को भी फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.
क्रूड ऑयल में करेक्शन
ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. WTI क्रूड ऑयल भी गिरकर 80 डॉलर के लेवल पर कारोबार कर रहा है. गजा में सीजफायर की उम्मीद से डॉलर में मजबूती दर्ज की जा रही है. यही वजह है कि क्रूड ऑयल की कीमतों पर दबाव है.
बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
बड़े शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13
अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
इस साल कब घटे थे फ्यूल रेट्स?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.

क्यों महंगा बिकता है पेट्रोल-डीजल?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 4 सितंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
