Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमत 82.50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. अमेरिका में कमजोर कंज्युमर डिमांड का असर देखने को मिल रहा. साथ ही निवेशकों की नजर चीन के मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर भी है, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड खरीदार भी है. नतीजतन, कच्चे तेल में 16 जून को ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की जा रही.
रोज सुबह जारी होते हैं फ्यूल रेट्स
कच्चे तेल में किसी भी तरह के एक्शन के चलते निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर होती है कि क्या क्रूड के भाव चढ़ने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव हो गया है? इसीलिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs जैसे IOCL, BPCL और HPCL रोजाना सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. इसके तहत नए रेट्स सुबह 6 बजे जारी होते हैं. बता दें कि देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.
बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 104.19
कोलकाता 103.93
चेन्नई 100.73
नई दिल्ली 94.76
बड़े शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
4 महीने पहले सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना फ्यूल प्राइसेज जारी करती हैं. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के रेट्स जारी करती हैं. दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

मोबाइल पर चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल और डीजल के भाव हर दिन जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
आखिर क्यों महंगा मिलता है फ्यूल?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications