Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में किसी तरह की हलचल से निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर होती है, जोकि हर दिन ताजा फ्यूल रेट्स जारी करती हैं. ऐसे में क्या क्रूड के भाव गिरने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव हो गया है? बता दें कि बुधवार यानी 17 जुलाई को भाव फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.
क्रूड ऑयल में करेक्शन
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है. WTI क्रूड ऑयल भी फिसलकर 80 डॉलर के लेवल पर कारोबार कर रहा है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. इसकी वजह चीन से कमजोर डिमांड की चिंता है. बता दें कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल इंपोर्टर है.
बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
चेन्नई 100.73
बड़े शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
ऑनलाइन चेक करें फ्यूल रेट्स
पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
कब घटे हुए थे फ्यूल रेट्स?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.

क्यों महंगा होता है पेट्रोल-डीजल के भाव?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications