Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही. ग्लोबल मार्केट में मजबूत डिमांड की उम्मीद से क्रूड में उछाल दर्ज की जा रही. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. EIA ने मजबूत डिमांड का आउटलुक दिया है. साथ ही ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भी अमेरिका में गर्मियों में फ्यूल की डिमांड बढ़ने का अनुमान दिया है. इसके चलते आज क्रूड में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की जा रही.
क्रूड में किसी भी तरह के एक्शन के चलते निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर होती है कि क्या क्रूड के भाव चढ़ने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव हो गया है? इसीलिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs जैसे IOCL, BPCL और HPCL रोजाना सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. इसके तहत नए रेट्स सुबह 6 बजे जारी होते हैं. बता दें कि देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.
बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 104.19
कोलकाता 103.93
चेन्नई 100.73
नई दिल्ली 94.76
बड़े शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
4 महीने पहले सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना फ्यूल प्राइसेज जारी करती हैं. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के रेट्स जारी करती हैं. दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
मोबाइल पर चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल और डीजल के भाव हर दिन जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
आखिर क्यों महंगा मिलता है फ्यूल?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications