Petrol Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की वर्तमान कीमतों की, तो इनके दाम बीते 589 दिनों से स्थिर बने हुए हैं. आखिरी बार इनके दाम में बदलाव मई 2022 को देखने को मिला थे। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम रिवाइज किये जाते हैं। आज यानी 16 दिसंबर 2023 को पेट्रोल और डीजल के रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर तय कर दिए गए हैं।
आज Petrol and Diesel के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा, वहीं डीजल का रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है।
मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है।
चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।
अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोजाना एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल के लिए HPPRICE डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। बीपीसीएल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है।
बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।
देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है।
कच्चे तेल को बैरल में मापा जाता है। अंतरराष्ट्रीय रूप में यह मानक इकाई है। 1 बैरल कच्चे तेल का मतलब होता है कि लगभग 159 लीटर क्रूड ऑयल या कच्चा तेल। इसी कच्चे तेल को शोधित करके पेट्रोलियम पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं। कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल के अलावा हवाई ईंधन, केरोसिन, पैराफिन वैक्स जैसे पदार्थ भी पाए जाते हैं।
1 बैरल कच्चे तेल को शोधित करने के बाद करीब 74 लीटर पेट्रोल, 36 लीटर डीजल, 20 लीटर जेट फ्यूल, 6 लीटर प्रोपेन और करीब 34 लीटर में ब्यूटेन, एस्फॉल्ट, सल्फर आदि मिलता है।
जानिए 1947 में कितने पैसे लीटर था पेट्रोल का रेट
आजकल पेट्रोल का रेट चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लेकिन आपको पता है कि जब 1947 में देश आजाद हुआ तो देश में पेट्रोल का रेट क्या था। अगर नहीं पता है तो जान लें उस वक्त देश में 27 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल का रेट था।
More From GoodReturns

Hydrogen Fuel Trial: E20 विवाद के बीच भारत का नया कदम, 10 रूटों पर हाइड्रोजन वाहनों की टेस्टिंग शुरू?

Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?

EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए

Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव

Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट

EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा

Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications