Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड गिरावट के चलते 83 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. कच्चे तेल में गिरावट या तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल के भाव बदलने की उम्मीद होती है. ऐसे में हर दिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम सुबह 6 बजे नई दरें जारी करती हैं. बता दें की पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव मार्च 2024 में हुआ था.
मेट्रो शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 104.19
कोलकाता 103.93
चेन्नई 100.73
नई दिल्ली 94.76
मेट्रो शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66
अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
2 महीने पहले सस्ते हुए थे भाव
हर दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं. दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव हुए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल में 2-2 रुपए प्रति लीटर सस्ते किए गए. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल और डीजल के भाव हर दिन जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
सस्ता हो गया कच्चा तेल
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल सस्ता हो गया है. ब्रेंट क्रूड 82.52 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, जोकि करीब सवा फीसदी तक फिसल गया है. कच्चे तेल में साप्ताहिक गिरावट दर्ज किया जा रहा है. डॉलर में मजबूती से दबाव बन रहा है. इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की आशंका है, जिससे क्रूड की डिमांड पर असर देखने को मिल सकता है. फिलहाल सबकी निगाहें जून में होने वाली फेड की मीटिंग पर है, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला लिया जाएगा. इसी हफ्ते आने वाले महंगाई के आंकड़े भी अहम होगा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
