शनिवार को पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है तो वहीं डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पिछले 3 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 47 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। शनिवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 14 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया है और चेन्नई में पेट्रोल के रेट में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज शनिवार को दिल्ली , मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमशः 73.77 रुपये, 79.44 रुपये, 76.47 रुपये और 76.68 रुपये रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। तो वहीं चारों महानगरों में डीजल क्रमशः 65.79 रुपये, 69.01 रुपये, 68.20 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चा तेल (क्रूड) नवंबर वायदा 33 रुपये की मजबूती के साथ 4,134 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को विदेशी बाजार में डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में हरे निशान में बंद हुआ। डब्ल्यूटीटीआई और ब्रेंट क्रूड में क्रमशः 57.93 डॉलर प्रति बैरल और 63.30 डॉलर प्रति दिन के स्तर पर कारोबार हुआ।
पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
आप एसएमएस के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से इंगित किया जाएगा। भारतीय ऑयल ग्राहक RSP 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को आरएसपी 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE 9222201122 पर भेजना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications