Petrol Price Today: ग्लोबल मार्केट में आज 16 अगस्त को कच्चे तेल की कीमतों में ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की जा रही है. ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के पास है. WTI क्रूड ऑयल भी 78 डॉलर के नीचे फिसल गया है. हालांकि, इस हफ्ते कच्चे तेल में मजबूती दर्ज की गई. कच्चे तेल की कीमतों में जोश भरने का काम अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों से जोश देखने को मिल रहा. दरअसल, सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से डिमांड बढ़ने का अनुमान है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.
क्या आज बदला फ्यूल रेट्स?
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. क्रूड ऑयल प्राइसेज में उतार-चढ़ाव का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है. ऐसे में निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs पर होती हैं, जो हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि आज यानी 16 अगस्त को भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च 2024 में बदलाव हुआ था.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
प्रमुख शहरों में डीजल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13

अन्य प्रमुख शहरों में फ्यूल रेट्स
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं फ्यूल रेट्स
देश में फ्यूल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
कब घटे हुए थे फ्यूल रेट्स?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications