पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर गिरावट आई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर गिरावट आई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार सुबह एक बार फिर से भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने इनकी कीमत में कटौती की है। आज पेट्रोल की कीमत में जहां 27 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती हुई, वहीं डीजल 30 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। यहां बता दें कि यह लगातार तीसरे दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटी हैं। इससे पहले 12 जनवरी के बाद से इनकी कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देखा जाए तो पिछले 14 दिनों में पेट्रोल 1.87 रुपए और डीजल 1.86 रुपए सस्ता हुआ है।

इतनी घटी कीमत
आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 27 पैसा, वहीं चैन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जबकि डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 30 पैसा वहीं मुंबई में 32 और चैन्नई में 31 पैसा प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
पेट्रोल की कीमत महानगरों में
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.16 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 79.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 76.77 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 77.04 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।
डीजल की कीमत महानगरों में
जबकि डीजल की कीमत दिल्ली में 67.31 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 70.56 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 69.67 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 71.12 रुपए चुकाना होंगे।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications