Petrol Diesel Ke Dam: आज यानी 2 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। कल बाजार बंद होने तक क्रूड ऑयल की कीमत में थोड़ी सी तेजी देखने को मिली थी। इसमें ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.01 डॉलर बढ़ा था और इससे कच्चे तेल के दाम 82.92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। लोगों को लग रहा था कि इस बढ़ोतरी का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा पर ऐसा कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।
मार्च 2024 को जारी हुई पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को देखकर पता चलता है कि ज्यादातर तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतें समान रखी गई है और उनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस आर्टिकल में हम आपको तमाम शहरों के पेट्रोल और डीजल के रेट के बारे में बता रहे हैं।

बढ़ा देसी क्रूड ऑयल का दाम
मिल रही जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने देश में बनने वाले क्रूड ऑयल पर वाइंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि घरेलू स्तर पर प्रोड्यूस किया जा रहे कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को 3300 रुपए प्रति टन से बढ़कर 4600 रुपए प्रति टन तक कर दिया गया है।
डीजल एक्सपोर्टपर घटाया टैक्स
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार के द्वारा एक्सपोर्ट किए जाने वाले डीजल पर लगने वाले टैक्स को घटा दिया गया है और इसे शून्य कर दिया गया है। इससे पहले एक्सपोर्ट होने वाले डीजल पर 1.5 रुपए प्रति लीटर का टैक्स लगता था जिसे सरकार द्वारा हटा दिया गया है।
पेट्रोल के टैक्स में नहीं आया कोई बदलाव
आपको बताते चलें कि पेट्रोल और जेट फ्यूल पर लगने वाले टैक्स को पहले की तरह ही जीरो रखा गया है और इसमें कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। पेट्रोल और जेट फ्यूल की नई दरें 1 मार्च से लागू हो गई हैं। साल 2022 के जुलाई महीने में भारत ने पहली बार अप्रत्याशित लाभ पर कर लगाया था।
क्या है अप्रत्याशित लाभ कर
आपकी जानकारी के लिए बता दें की अप्रत्याशित लाभ कर वह टैक्स होता है जो ऊर्जा कंपनियों को होने वाले असाधारण मुनाफे पर वसूला जाता है। मान लीजिए अगर किसी पेट्रोल या डीजल कंपनी को बेहतरीन फायदा मिल जाता है, तो उसे फायदे पर भी उसे सरकार को टैक्स देना होता है, इसे ही अप्रत्याशित लाभ कर बोलते हैं।
जानें देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की रेट
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए है। वहीं प्रति लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपए है।
मुंबई: अगर बात करते हैं मुंबई की तो यहां पर पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.7 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर की है।
लखनऊ: वहीं अगर बात करते हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.76 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
