
Petrol Diesel Price Today : नए साल 2023 की शुरुआत की हो चुकी है। साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को भी देश की सरकारी तेल कंपनीयों ने पेट्रोल व डीजल के ताजा रेट जारी कर दिये है और आज भी आम जनता को काफी राहत दिया गया है और इनके रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल व डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रूपये हैं, तो आइए जानते हैं देश के अन्य शहर के पेट्रोल व डीजल के रेट।
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल व डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रूपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 89.62 रूपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 106.31 रूपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 94.27 रूपये प्रति लीटर है। वहीं अगर हम चेन्नई में पेट्रोल व डीजल के रेट की बात करें, तो चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रु प्रति लीटर है। वहीं डीजल 94.24 रु प्रति लीटर है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रु प्रति लीटर है। वहीं डीजल 92.76 रु प्रति लीटर है।
पेट्रोल व डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते है
पेट्रोल व डीजल के कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती है। यदि इनकी कीमतों में अगर कोई बदलाव होता है, तो फिर देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 6 इनके रेट को अपडेट कर देती हैं, इनके रेट में कई सारी चीजों को जोड़ा जाता है। जिसके बाद पेट्रोल व डीजल के रेट मूल कीमत से दोगुनी हो जाते हैं। यही वजह है कि आम जनता को पेट्रोल-डीजल इतना महंगा पड़ता है।

ऐसे करें चेक एसएमएस के माध्यम से रेट
आप अपने शहर आप शहर के पेट्रोल व डीजल के रेट को चेक करना चाहते है, तो फिर आप इसको आसानी से घर बैठे एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते है। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर्स को RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर इस नंबर 9224992249 पर भेजना होगा। वहीं, बीपीसीएल के कस्टमर्स को पेट्रोल व डीजल के रेट चेक करने के लिए RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा और साथ ही एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9222201122 नंबर एसएमएस भेजकर जानकारी को प्राप्त कर सकते है।
अधिक समय से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के रेट
बता दें देश में पेट्रोल व डीजल के रेट में अधिक समय से कोई बदलाव नहीं देखने को नहीं मिला है। केंद्र सरकार ने 21 मई 2022 को भारत में मंहगाई को कम करने के लिए इनकी कीमतों को कम किया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
