आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उछाल। 2 दिन की स्थिरता के बाद आज यानि शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
नई दिल्ली: आज पेट्राल-डीजल की कीमतों में आया उछाल। 2 दिन की स्थिरता के बाद आज यानि शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने शुक्रवार को पेट्रोल के रेट 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि घरेलू बाजार में पेट्रोल का दाम 1 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि 25 नवंबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 74.84 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा था।

जानें कहां कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट
आज शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि मुंबई में पेट्रोल 4 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं दूसरी और दिल्ली और कोलकाता में डीजल का रेट 5 पैसे प्रति लीटर और मुंबई और चेन्नई में डीजल 6 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
आज जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 74.81 रुपये, 80.46 रुपये, 77.49 रुपये और 77.77 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। वहीं चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 65.78 रुपये, 69 रुपये, 68.19 रुपये और 69.53 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव
शुक्रवार को विदेशी बाजार में डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों पर दबाव दर्ज किया गया। वहीं फिलहाल डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 58 डॉलर प्रति बैरल के नीचे और 64 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार हो रहा है। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चा तेल नवंबर वायदा 56 रुपये की मजबूती के साथ 4,183 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications