नयी दिल्ली। अगर आप पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के बढ़ते दामों से परेशान हैं तो आपको इन ईंधनों के लिए पहले से और ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है। असल में एक राज्य सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर नया टैक्स शामिल करने पर विचार कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार का इरादा पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर 'गाय उपकर' (Cow Cess) लगाने का है। इसका सीधा भार राज्य की जनता पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ईंधन पर गाय उपकर लगाने की योजना बना रही है। इससे सरकार को कम से कम सालाना 200 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है।
कहां होगा इस पैसे का इस्तेमाल
मध्य प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल पर लगाए जाने वाले उपकर का इस्तेमाल गाय कल्याण के लिए किया जाएगा। बता दें कि पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पहले से ही गाय उपकर वसूला जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में भी गाय उपकर लागू करने के लिए राज्य के पशुपालन विभाग ने प्रस्ताव रखा है।
कितना लगेगा गाय उपकर
पशुपालन विभाग ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर 15-15 पैसे प्रति लीटर और प्रति रसोई गैस सिलेंडर पर 10 रुपये का उपकर लगाने का प्रस्ताव पेश किया है। पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उपकर से राज्य को सालाना 120 करोड़ रुपये की इनकम होगी, जबकि सिलेंडर पर लगने वाले इस चार्ज से हर साल 83 करोड़ रुपये आएंगे। 20 नवंबर को गठित गाय कैबिनेट की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सीएम चौहान ने 'गौमाता' कर लगाने के संभावित कदम के पीछे 'भारतीय संस्कृति' का हवाला दिया था।
क्या कहा था शिवराज सिंह ने
शिवराज सिंह ने कहा था कि मैं गौमाता (गाय) के कल्याण के लिए और गौशालाओं के उत्थान के लिए कुछ मामूली कर लगाने के बारे में सोच रहा हूं। क्या यह ठीक है? उन्होंने कहा कि हम गायों को पहली 'रोटी' खिलाते थे। इसी तरह हम कुत्तों को आखिरी रोटी खिलाते थे। भारतीय संस्कृति में जानवरों के लिए ऐसी चिंता थी जो अब लुप्त हो रही है, इसलिए हम गायों की खातिर जनता से छोटी कर राशि वसूलने की सोच रहे हैं।
पेट्रोल-डीजल के रेट
आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं आया। पेट्रोल 83.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोज कीमतों की समीक्षा के बाद पेट्रोल और डीजल के नये रेट जारी करती हैं। सरकारी कंपनियों में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं।
कितना होता है टैक्स
अब बात करते हैं कि पेट्रोल और डीजल ग्राहकों द्वारा चुकाए जाने वाले टैक्स की। खुदरा में पेट्रोल और डीजल जिस रेट पर बिकता है उसमें टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है। आपको जान कर शायद हैरानी होगी कि पेट्रोल की कुल कीमत में करीब 55.5 फीसदी टैक्स होता है। वहीं डीजट के मामले में 47.3 फीसदी होता है। दोनो ईंधनों पर आधा हिस्सा टैक्स का होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications